विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus TV के लिए यूजर्स का इंतजार होगा खत्म, भारतीय मार्केट में जल्द होगा लॉन्च

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 16 Aug 2019 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 01:23 PM (IST)

OnePlus का कहना है कि वो अपने स्मार्ट टीवी के जरिए टोटल कनेक्टेड एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है।

OnePlus TV के लिए यूजर्स का इंतजार होगा खत्म, भारतीय मार्केट में जल्द होगा लॉन्च
OnePlus TV के लिए यूजर्स का इंतजार होगा खत्म, भारतीय मार्केट में जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus TV का यूजर्स को बेहद इंतजार है। इस टीवी को सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। इससे संबंधित कई डिटेल्स पिछले काफी समय से लीक हो रही हैं। इसकी लॉन्च डेट से लेकर लोगो और कुछ अन्य डिटेल्स पिछले दिनों सामने आई थीं। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी केवल एक नहीं, बल्कि कई स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च करने की तैयारी में है। एक सर्टिफिकेट लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus TV को 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के साइज में पेश किए जाने की संभावना है। इनमें से एक टीवी OLED पैनल सपोर्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि वो अपने स्मार्ट टीवी के जरिए टोटल कनेक्टेड एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। इस टीवी के लॉन्च होने से यूजर्स को एक अलग ही एक्सपीरियंस का अनुभव होने की बात भी कंपनी कह रही है।

प्रीमियम और फ्लैगशिप विकल्प के तौर पर उभरेगा OnePlus TV: भारतीय मार्केट की बात करें तो OnePlus अपनी नई टीवी रेंज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर पेश करेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन स्टोर्स पर भी इन्हें उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। भारतीय मार्केट के अलावा इस रेंज को चीन और अमेरिका में भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के CEO Pete Lau ने पिछले वर्ष सितंबर में कहा था कि OnePlus TV एक प्रीमियम और फ्लैगशिप विकल्प के तौर पर उभरेगा। वहीं, एक ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर बताया गया है कि यह गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा।

टीवी का लोगो किया रिवील: OnePlus ने अपने नए स्मार्ट टीवी का नाम और लोगो जारी किया है। इसका नाम OnePlus TV है। इसके साथ ही कंपनी के को-फाउंडर और CEO ने फेसबुक पोस्ट के जरिए टीवी का लोग शेयर किया। कंपनी की ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि OnePlus TV कंपनी के मूल्यों, विजन और यूजर-सेंट्रिक इनोवेशन्स को दर्शाता है। इस टीवी को कई स्मार्ट क्षमताओं के साथ पेश किया जाएगा जिससे यूजर्स को स्मूद और कनेक्टेड एक्सपीरियंस मिले।

जानें क्या है लोगो का मतलब: OnePlus के आधिकारिक फोरम पर टीवी के लोगो के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि इस लोगो को क्यों चुना गया है। इस टीवी के लोगो में +, T और V के बीच में जो गैप दिया गया है इसे क्यों दिया गया है इसकी जानकारी यहां विस्तृत रूप से दी गई है। यहां बताया गया है कि + और लोगो के एज के बीच में जो गैप दिया गया है वो T और V के बीच में मौजूद गैप से दोगुना है। इस लोगो में क्लासिक  ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन को भी दिखाया गया है। यह लोगो पुराना हिंदू सिम्बल मंडाला और ग्रीन टेम्पल से प्रभावित है। जब पास से देखा जाए तो यह कहा जा सकता है दोनों लोगो में एक जैसी मोटाई और लेटर्स हैं जो समरूपता और एकता को सुनिश्चित करता है।

भारतीय मार्केट में इस टीवी के दस्तक देने से कई कंपनियों को कड़ा कॉम्पिटीशन मिलेगा। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि माना जा रहा है कि जिस तरह से OnePlus ने मोबाइल सेक्टर में यूजर्स के बीच लोकप्रियता बटोरी है उसी तरह से वो टीवी सेक्टर में भी पैर पसारने का प्रयत्न कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।