Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus 5 और 5T के लिए रोल आउट हुआ Android 10 का स्टेबल वर्जन

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 27 May 2020 12:57 PM (IST)

    OnePlus कम्युनिटी फोरम के मुताबिक इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को नियर स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिलेगा।

    OnePlus 5 और 5T के लिए रोल आउट हुआ Android 10 का स्टेबल वर्जन

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने अपने 2017 में लॉन्च हुए OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए स्टेबल Android 10 अपडेट रोल आउट कर दिया है। इन दोनों डिवाइसेज के लिए स्टेबल Android 10 अपडेट Oxygen 10 के साथ रोल आउट किय गया है। कंपनी ने पहले ही अपने यूजर्स से वादा किया था कि 2020 की दूसरी तिमाही में OnePlus 5 सीरीज के लिए Android 10 अपडेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इन डिवाइसेज के लिए पिछले महीने ही बीटा वर्जन रोल आउट किया गया था। एक महीने के अंदर ही कंपनी ने अपने डिवाइसेज के लिए तीन ओपन बीटा वर्जन्स रोल आउट किए हैं। अब कंपनी ने इन डिवाइसेज के लिए स्टेबल वर्जन रोल आउट कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus कम्युनिटी फोरम के मुताबिक, इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को नियर स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को एडवांस्ड डिजिटल वेलबीइंग, अपग्रेडेड सिक्युरिटी फीचर और प्राइवेसी फीचर भी मिलेंगे। Android 10 के नए अपडेट के साथ यूजर्स को नेविगेशन जेस्चर, सिस्टम वाइड डार्क मोड, फुल स्क्रीन जेस्चर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Android 10 पर आधारित Oxygen OS 10 में यूजर्स को एकदम नया थीम और डिजाइन का एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को OnePlus 7 सीरीज के लिए रोल आउट किए गए Zen मोड का भी एक्सपीरियंस मिलेगा।

    OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए रोल आउट किए गए Android 10 के OTA (ओवर दी एयर) अपडेट की साइज 1.8GB है। यूजर्स इसे सेटिंग्स ऑप्शन में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर, आपको अभी तक अपडेट रिसीव नहीं हुआ है तो आपको कुछ दिनों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इस अपडेट को फेज वाइज रोल आउट किया गया है। Android 10 के इस अपडेट को डाउनलोड करने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपका डिवाइस Wi-Fi या फास्ट इंटरनेट से कनेक्टेड है। अपडेट की साइज बड़ी होने की वजह से मोबाइल डाटा के जरिए इसे डाउनलोड करने में ज्यादा समय लग सकता है।