Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twitter पर अब आपके फॉलोअर्स हो सकते हैं कम, मस्क ने खुद दी जानकारी, जानिये इस मामले को

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 03:05 PM (IST)

    Twitter पर आप हमेशा अपने फॉलोअर्स बढ़ाने में लगे रहते होंगे। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि अब आपके फॉलोअर्स कम हो सकते हैं। इसकी घोषणा किसी और ने न ...और पढ़ें

    Hero Image
    Elon Musk Twitter photo credit- Jagran File photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter पर अब से आपके फॉलोअर्स अगर कम होने लगे तो आप ज्यादा सोचिये मत कि ऐसे कौन से लोग हैं जिन्होंने आपको अब अनफॉलो कर दिया है। आपको परेशान होने की भी जरूरत नहीं है कि आपके फॉलोअर्स आखिर कम क्यों हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि Twitter के नए मालिक Elon Musk ने खुद इसकी जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब क्या कहा है Elon Musk ने

    Twitter के नए मालिक Elon Musk ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि अब ट्विटर पर सफाई अभियान शुरू हो चुका है, जिसके तहत स्पैम, स्कैम या फेक अकाउंट की जांच होगी। इसके साथ ही मस्क ने अपनी ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि ट्विटर पर अब यूजर्स के फॉलोअर्स कम हो सकते हैं।

    अब इससे क्या होगा

    गौरतलब है इस जांच के बाद इन खातों की खोज कर ट्विटर इन्हें रद्द कर देगा। इससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यूजर्स के फोलोअर्स में कमी देखने को मिल सकती है। ट्विटर पर खासतौर ये कमी उन यूजर्स के फोलोअर्स में देखने को मिल सकती है जिनके फॉलोअर्स बहुत ज्यादा संख्या में हैं।

    Twitter पर की जा सकती है ज्यादा शब्दों में ट्वीट!

    ट्विटर पर यूजर्स अक्सर एलन मस्क से करैक्टर लिमिट 280 से 1000 करने की मांग करते रहते हैं। इस पर मस्क भी उन्हें रिप्लाई करते हुए सकारत्मक प्रतिक्रिया देते हैं। अब देखना यह है कि ट्विटर पर यूजर्स की ये मांग कब पूरी होती है।

    Twitter पर अभी लिमिट क्या है

    वर्तमान में किसी ट्वीट को करने के लिए 280 करैक्टर मिलते हैं। इस लिमिट के बाद यूजर्स को अपने शब्दों में कटौती करनी पड़ती है। फेसबुक जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी बड़ी पोस्ट लिखने वाले यूजर्स को कई बार परेशानी भी झेलनी भी पड़ती है। लेकिन उम्मीद है कि अब उनकी यह समस्या ख़त्म हो जाएगी।

    पहले भी बढ़ चुकी है लिमिट

    साल 2017 में भी कंपनी बढ़ा चुकी है लिमिट। गौरतलब है ट्विटर ने अपनी शुरुआत के समय किसी ट्वीट को करने के लिए 140 करैक्टर की सीमा रखी थी, लेकिन नवंबर 2017 में कंपनी ने इसे बढ़ाकर 280 करैक्टर तक कर दिया था। तब से अब तक 280 करैक्टर की सीमा ही चल रही है।

    यह भी पढ़ें- अब सिर्फ ब्लू नहीं, दो और रंग के होंगे ट्विटर के 'Verified Badge', एलन मस्क का बड़ा एलान