Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nokia XpressMusic फीचर फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 28 Feb 2020 04:28 PM (IST)

    Nokia अपने एक और लोकप्रिय फीचर फोन XpressMusic को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को हाल ही में TENAA लिस्टिंग पर देखा गया है। फोटो साभार Nokia

    Nokia XpressMusic फीचर फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia की फैन फॉलोइंग कितनी है ये हो हम सभी जानते हैं। अगर कंपनी अपना कोई फीचर फोन भी नए अवतार में पेश करती है तो भी यूजर्स उसे बेहद पसंद करते हैं। इसी के चलते कंपनी अपने एक और लोकप्रिय फीचर फोन XpressMusic को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को हाल ही में TENAA लिस्टिंग पर देखा गया है। यहां पर इसका मॉडल नंबर TA-1212 है। यह फोन एक एक्सप्रेस म्यूजिक फीचर फोन होगा। इस बात से संबंधित जानकारी भी यहां दी गई है। इस फोन को लॉन्च होने से एक बार फिर यूजर्स में Nokia का क्रेज बढ़ता दिख सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TENAA पर इस फोन को रेड कलर में देखा गया है। देखने से यह फोन Nokia 5130 की तरह लग रहा है। इस फीचर फोन में साइड माउंटेड म्यूजिक कंट्रोल बटन्स को नहीं दिया गया है। ऐसे में यूजर्स को इसकी कमी खल सकती है। इस फोन के काफी हद तक Nokia 110 जैसे होने की उम्मीद है। यह फोन 0.36 गीगाहर्ट्ज सिंगल-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा जो 32 जीबी को सपोर्ट करेगा। इसके लिए इस फोन में 8MB रैम 16MB की स्टोरेज उपलब्ध कराई जाएगी। इस फोन में MP3 प्लेयर भी उपलब्ध कराया गया है।

    इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया होगा। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 240x320 हो सकता है। इसका वजन 88 ग्राम और मोटाई 13.1mm होने की उम्मीद है। इसके अलावा 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है। इस कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया होगा। वहीं, 1200 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी। इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।