Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nokia 2780 Flip: नोकिया ने लांच किया नया फ्लिप फोन, जानिए फोन के फीचर्स और कीमत

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 11:20 PM (IST)

    Nokia 2780 Flip Nokia ने अपना नया फीचर फोन Nokia 2780 Flip को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में Qualcomm 215 प्रोसेसर लगाया गया है। नोकिया ने फोन को ब्लू और रेड कलर में पेश किया है।

    Hero Image
    Nokia 2780 Flip photo credit- Nokia Official site

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia ने अपना नया फीचर फोन Nokia 2780 Flip को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में Qualcomm 215 प्रोसेसर लगाया गया है। यह एक फीचर फोन जरूर है लेकिन फिर भी इसमें Youtube और Google जैसी ऐप्स भी चल जाती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nokia 2780 flip के फीचर्स 

    • डिस्पले- यह एक फ्लिप फोन है इसलिए इस फोन में दो डिस्प्ले मिलते हैं। इस फोन में 2.7 इंच की मेन TFT स्क्रीन और 1.77 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन लगी हुई है। इस फोन में 320 x 240 पिक्सेल के resolution पर QVGA डिस्प्ले मिलता है।
    • डिज़ाइन- इस फोन में clamshell फ्लिप डिजाइन मिलता है।
    • कैमरा- इस फोन में  5 MP का सिंगल बैक कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही फ़्लैश लाइट भी मौजूद   
    • प्रोसेसर- इस फोन में Qualcomm 215 प्रोसेसर लगा हुआ है।

    • रैम और मेमोरी- नोकिया ने फोन को 4 GB रैम और 512 MB की इंटरनल स्टोरेज दी है। इसके आलावा मेमोरी कार्ड के जरिये फोन की मेमोरी को 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।  
    • बैटरी - फोन में 1,450 mAh की बैटरी लगी मिलती है। यह बैटरी रिमूवेबल है यानी इसे फोन से बाहर निकाला जा सकता है। कंपनी के अनुसार 4G सिम पर फोन की बैटरी 18 दिनों तक चल सकती है। 
    • नेटवर्क- यह एक 4G फोन है जो 3G और 2G नेटवर्क पर काम करता है।     
    • रंग- नोकिया ने फोन को ब्लू और रेड कलर में पेश किया है।
    • ओएस- यह फोन KaiOS 3.1 पर काम करता है.  
    • अन्य फीचर्स- इसके आलावा फोन में ब्लूटूथ, wi-fi  और  3.5 mm जैक जैसे फीचर्स तो मौजूद हैं ही. इस फोन में Youtube, Google जैसी ऐप्स भी चल जाती है। 

    Nokia 2780 की कीमत

    Nokia 2780 Flip को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन की कीमत 90 डॉलर भारतीय मुद्रा  में करीब 7,450 रुपये रखी है। इस फोन के भारत में लांच होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कंपनी इस फोन को भारत में भी लांच करेगी।   

    यह भी पढ़ें-  Lava Blaze 5G: लावा इस दिन लांच करेगी अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिये फोन की लांच डेट