100 से ज्यादा वॉचफेस के साथ आती है Noise ColorFit Pulse 2, कीमत 2,000 से भी कम
Noise ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिसका नाम Noise ColorFit Pulse 2 रखा गया है। इस फोन को कस्टमर्स लॉन्च ऑफर के तहत केवल 1999 रुपये में खरीद सकते हैं।इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फिमेल साइकिल ट्रैकिंग जैसी कई स्वास्थ्य सुविधाओं मिलती है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वियरेबल्स कंपनी Noise ने बाजार में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए, नॉइज ने भारत में Pulse 2 स्मार्टवॉच का अनावरण किया है। ये वॉच नॉइज Pulse वॉच का सक्सेसर है। Noise ColorFit Pulse 2 एक बजट स्मार्टवॉच है जिसमें 240X286 पिक्सल के रिजाल्यूशन के साथ 1.80-इंच की TFT LCD मिलती है। इस स्मार्टवॉच में आपको 50 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। शोर एक लॉन्च की होड़ में है।
Noise ColorFit Pulse 2 की कीमत
- Noise ColorFit Pulse 2 को 1,999 रुपये की एक विशेष लॉन्च कीमत पर पेश किया गया है।
- इस स्मार्टवॉच को आप gonoise.com और Amazon से पर पांच स्टाइलिश रंगों में खरीद सकते हैं।
Noise ColorFit Pulse 2 के स्पेसिफिकेशंस
- Noise ColorFit Pulse 2 में 1.80 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 240X286 पिक्सल रेजोल्यूशन और 550nits पीक ब्राइटनेस दी गई है।
- कंपनी के अनुसार, ColorFit Pulse की तुलना में Noise ColorFt Pulse 2 में 40 प्रतिशत अधिक स्क्रीन एरिया मिलता है।
- इस स्मार्टवॉच को इनग्रेशन प्रोटेक्शन (IP) कोड 68 के साथ डिजाइन किया गया है , ताकि यह पानी और पसीने का सामना कर सके।
- Noise ColorFt Pulse 2 में लगभग 50 स्पोर्ट्स मोड हैं। यह वॉच 100 से अधिक कस्टमाइज और क्लाउड-होस्टेड वॉच फेस के साथ आती है, जिससे यूजर्स अपने अनुसार सेट कर सकते हैं
- Noise ColorFt Pulse 2 मेंआपको कई स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई है। इसमें आपको हार्ट रेट मॉनिटरिंग , ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, SpO2, फिमेल साइकिल ट्रैकिंग, और स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटरिंग शामिल हैं।
- Noise ColorFit Pulse 2 एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों की बैटरी लाइफ देता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।