Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 999 रुपये में Noise के ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में 50 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और ENC का सपोर्ट

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 11:41 AM (IST)

    Noise भारत में एक नए ईयरबड्स लेकर आया है। इन्हें अमेजन और फ्लिपकार्ट से 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इन्हें चार कलर ऑप्शन में लेकर आई है। बड्स सिंगल चार्ज में 50 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करते हैं। इन्हें 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इनमें इंस्टाचार्ज तकनीक भी मिलती है।

    Hero Image
    Noise Buds Connect 2 TWS ईयरबड्स की कीमत 999 रुपये है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नॉइज ने भारत में अपने ईयरबड्स पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी Noise Buds Connect 2 को क्रोम फिनिश डिजाइन के साथ लेकर आई है। लेटेस्ट बड्स सिंगल चार्जिंग में 50 घंटे का बैकअप देने का दावा करते हैं। ईयरबड्स में इन-ईयर डिटेक्शन, एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC), इंस्टाचार्ज चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स की पेशकश की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हें कंपनी किफायती कीमत में लेकर आई है। इनमें क्या खूबियां दी गई हैं और इन्हें कहां से खरीदा जा सकता है। सब यहां बताने वाले हैं।

    Noise Buds Connect 2: प्राइस

    Noise Buds Connect 2 TWS ईयरबड्स की कीमत 999 रुपये है। इन्हें नेवी ब्लू, चारकोल ब्लैक, ट्रू पर्पल और मिंट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट और gonoise वेबसाइट पर सेल लाइव हो चुकी है।

    स्पेसिफिकेशन और फीचर

    Noise Buds Connect 2 TWS ईयरबड्स में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये इमर्सिव साउंड देते हैं। इनमें बाहरी आवाज को रोकने के लिए क्वाड माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) की सुविधा दी गई है, इस वजह से कॉल और मीटिंग के दौरान एकदम क्लियर वॉइस आती है। यह किसी भी बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है।

    इन-ईयर डिटेक्शन

    ईयरबड्स में इन-ईयर डिटेक्शन की सुविधा भी मिलती है, जो बड्स को हटाने पर म्यूजिक को अपने आप पॉज कर देता है और जब उन्हें वापस लगाया जाता है तो प्लेबैक फिर से शुरू हो जाता है।

    दूसरे फीचर्स: ईयरबड्स रियल-टाइम ऑडियो सिंक के लिए 40ms तक लो लेंटेसी मोड प्रदान करते हैं, इसमें डुअल-डिवाइस पेयरिंग है, जिससे आप स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे किसी भी दो डिवाइस के बीच स्विच कर सकते हैं। Buds Connect 2 IPX5 वाटर रेजिस्टेंस से भी लैस हैं।

    कनेक्टिविटी और बैटरी

    ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.3 के जरिए कनेक्ट होते हैं और iOS और एंड्रॉइड दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपेटिबल हैं। ब्लूटूथ-सपोर्टेड प्रोफाइल में A2DP, AVCTP, AVDTP, AVRCP और HFP शामिल हैं। यह 50 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं।

    चार्जिंग

    इसमें इंस्टाचार्ज चार्जिंग सपोर्ट है, जो सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 120 मिनट का प्लेटाइम देता है। वे USB टाइप-C के जरिए चार्ज होते हैं। इन्हें फुल चार्ज होने में 90 मिनट का टाइम का लगता है।

    यह भी पढ़ें- Black Friday Sale: जमकर करें शॉपिंग, शुरू हो गई ब्लैक फ्राइडे सेल, मिल रहे हैं बंपर ऑफर्स

    comedy show banner
    comedy show banner