Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple iPhone और iPad यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, मिलेंगे अब ये फीचर्स

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 01:53 PM (IST)

    Apple यूजर्स के लिए iOS 15 का नया अपडेट iOS 15.6 लेकर आई है। यूजर्स को इस नए अपडेट से कई नए फीचर्स मिलेंगे। जिनसे उनके ऐपल iphone और ipad में आ रही समस्याओं का भी समाधान होगा।

    Hero Image
    apple iphone photo credit - Jagran File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। ऐपल ने पिछले दिनों iOS 16 लॉन्च किया था और ऐपल यूजर्स इस नए वर्जन को पाने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन ऐपल इस नए वर्जन को देने से पहले, पुराने iOS 15 का ही एक नया अपडेट ले आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐपल ने iOS 15.6 और ipadOS 15.6 जारी कर दिया है। यह नया अपडेट लाइव स्पोर्ट्स फीचर, स्टोरेज बग फिक्स और बहुत कुछ लेकर आया है। iOS 15.6 और ipadOS 15.6 को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है और यह सॉफ्टवेयर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    कैसा मिलेगा ये अपडेट

    • सबसे पहले आपको अपने iphone या ipad की Settings में जाना होगा।
    • इसके बाद General में जाना होगा।
    • फिर आपको Software Update पर टैप करना होगा।
    • यहीं से आपका नया सोफ्टवेयर डाउनलोड होगा और और फिर इसे आपने इंस्टॉल करना है।

    iOS 15.6 में क्या है नया

    नया अपडेट iOS 15.6 छोटे पैमाने पर है और कुछ नई सुविधाएँ और बग पेश करता है। इसके साथ ही Settings में चल रही एक समस्या को भी ठीक किया गया है। पहले डिवाइस में जहां पर यह इंटरनल स्टोरेज के फ्री होने के बावजूद भी स्टोरेज फुल होने का अलर्ट आता रहता था। ब्रेल डिवाइस के स्लो काम करने या गड़बड़ी की दिक्कत को ठीक कर दिया गया है। इसके अलावा Safari ब्राउज़र का टैब पुराने पेज पर चला जाता था, लेकिन इस समस्या को भी कंपनी ने नए अपडेट से ठीक कर दिया है।

    iOS 15.6 के नए अपडेट में एन्हांसमेंट, बग फिक्स और सुरक्षा अपडेट शामिल हैं। यह टीवी ऐप में पहले से चल रहे लाइव स्पोर्ट्स गेम को फिर से शुरू करने और पॉज, रिवाइंड या फास्ट-फॉरवर्ड करने का विकल्प भी देता है।

    मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ फीचर्स सभी क्षेत्रों या सभी Apple उपकरणों पर उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।