विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme Narzo N55 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगी 8GB रैम

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Thu, 30 Mar 2023 06:06 PM (IST)

Realme Narzo N55 अगर आप एक बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा और इंतजार कर लीजिये। Realme बहुत जल्द भारत में Realme Narzo N55 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। ये बजट स्मार्टफोन गेमिंग यूजर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। (फाइल फोटो जागरण)

Narzo N55 will reportedly launch in April Know Price Features Specifications
Narzo N55 will reportedly launch in April Know Price Features Specifications

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने हाल ही में Project N सीरीज की शुरुआत को टीज किया था। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी जल्द ही भारत में Realme Narzo N55 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि, Realme ने अभी आगामी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगा।

लॉन्च से पहले Narzo N55 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। Realme हाल ही में अपने Realme C55 के लिए सुर्खियों में रहा है, जो एक मिनी कैप्सूल फीचर के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि iPhone 14 Pro सीरीज पर Apple के डायनामिक आइलैंड फीचर की तरह दिखता है। आइए जानते हैं लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन के फीचर और लॉन्च डिटेल के बारे में।

Realme Narzo N55 की लॉन्च डेट

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी भारत में 12 अप्रैल, 2023 को दोपहर 12 बजे रियलमी नार्जो एन55 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इससे पहले, यह बताया गया था कि रियलमी अप्रैल 2023 के मध्य तक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी जल्द ही ऑफिशियल तौर पर लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगी। कंपनी ने खुलासा किया है कि स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। मौजूदा Narzo 50 सीरीज में कई स्मार्टफोन शामिल हैं, जिनमें Narzo 50, Narzo 50A, Narzo 50 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

Realme Narzo N55 की स्पेसिफिकेशन्स

Narzo N55 को अलग-अलग रैम और स्टोरेज के साथ वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में उपलब्ध है। रियलमी एन55 स्मार्टफोन के साथ मिड-रेंज ग्राहकों के हर सेगमेंट पर कब्जा करना चाहता है। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलेगा। चूंकि N55 पांच से अधिक वेरिएंट में उपलब्ध होगा, यह एक मिड-रेंज गेमिंग स्मार्टफोन होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।