विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ 999 रुपये में आपका हो सकता है Realme का 18000 वाला 5G फोन, मिलता है 48MP कैमरा

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Sun, 26 Mar 2023 05:30 PM (IST)

Realme Narzo 50 5G Offer Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन पर 28% का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। आप महज 999 रुपये में इस फोन को अपना बना सकते हैं। यदि आप फोन से शानदार इमेज क्लिक करना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Realme Narzo 50 5G is now discounted can be bought for just Rs 999 on Amazon
Realme Narzo 50 5G is now discounted can be bought for just Rs 999 on Amazon

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप कम कीमत में शानदार फीचर और जबरदस्त फीचर वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए सोने पर सुहागा वाला ऑफर लेकर आये हैं। दरअसल, अमेजन Realme Narzo 50 5G पर 28% का बंपर डिस्काउंट दे रहा है।

स्मार्टफोन की कीमत बाजार में 18,999 रुपये है, लेकिन आप इसे सिर्फ 12,999 में खरीद सकते हैं। यदि आप फोन से शानदार इमेज क्लिक करना चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन पर ऑफर

Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन पर 28% का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपके पास अमेजन का क्रेडिट कार्ड है तो आप स्मार्टफोन को 0% नो कास्ट EMI पर खरीद सकते हैं। J&K Bank Card ट्रांसेक्शन पर आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।

अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इस फोन पर 12 हजार का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। आप महज 999 रूपए में इस फोन को अपना बना सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है कि आपको कितने रूपए का डिस्काउंट मिलेगा।

Realme Narzo 50 5G के फीचर्स

Realme Narzo 50 5G मोबाइल 18 मई 2022 को लॉन्च किया गया था। यह 6.6 इंच के IPS LCD के साथ आता है जो स्मार्टफोन के फ्रंट को ग्रेस करता है। इसमें 1080 x 2408 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन, 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो, 400 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट भी है।

कैमरे की बात करें तो, यह 48MP (f/1.79) प्राइमरी कैमरा और 2MP कैमरा वाले डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। बैक कैमरा सेटअप में ऑटोफोकस है। सेल्फी के लिए इसमें केवल एक फ्रंट कैमरा सेटअप है और यह f/2.0 अपर्चर वाले 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है।

Realme Narzo 50 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 50 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 MT6833 चिपसेट और 4GB रैम के साथ आता है। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर डुअल-कोर कॉर्टेक्स ए76 और हेक्सा-कोर कॉर्टेक्स ए55 प्रोसेसर है। जबकि माली-जी57 एमसी2 जीपीयू शानदार ग्राफिक्स देता है।

यह 33W डार्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh ली-पॉलिमर बैटरी के साथ आता है। सेंसर्स की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास/ मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 5G, 4G VoLTE, WiFi, मोबाइल हॉटस्पॉट, A-GPS GLONASS, ब्लूटूथ v5.3 और NFC जैसे ऑप्शन के साथ आता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।