Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy A33 और Galaxy A73 5G की लॉन्चिंग आज, यहां जानें पूरी डिटेल

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2022 07:44 AM (IST)

    Samsung Galaxy A Series सैमसंग की तरफ से गैलेक्सी A33 5G और Galaxy A73 स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

    Hero Image
    Photo Credit - Samsung Galaxy A33 5G

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung की तरफ से आज यानी 29 मार्च 2022 को Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 12:30 बजे होगी। इस लाइव इवेंट को सैमसंग इंडिया के सोशल मीडिया चैनल, ट्विटर और Samsung के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। Samsung का लॉन्च इवेंट देश के अलग-अलग हिस्सों कोलकाता, बैंग्लोर, हैदराबाद और चेन्नई में आयोजित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन स्मार्टफोन की होगी लॉन्चिंग 

    Samsung Galaxy A33 और Samsung Galaxy A73 5G स्मार्टफोन को आज के इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों डिवाइस को पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

    Samsung Galaxy A33 5G 

    Galaxy A33 5G स्मार्टफोन 6.4 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन एक पंच-होल कटआउट के साथ आएगा। इन स्मार्टफोन को क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, एक 5MP मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में एक 13MP फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को Exynos 1280 SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में 8GB रैम सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जिसे 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजह 186 ग्राम है। जबकि थिकनेस 8.1mm है।

    Samsung Galaxy A73 5G 

    Galaxy A73 5G स्मार्टफोन में एक 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन एक पंच-होल कटआउट के साथ आएगा। फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. फोन 108MP मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा 5MP के डेप्थ और मैक्रो लेंस दिए जाएंगे। फोन Snapdragon 778G SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000 mAh बैटरी मिलेगी, जिसे 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन एंड्राइड 12-बेस्ड OneUI 4.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है।

    comedy show banner