Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moto G72 जल्द लांच होगा 8 GB RAM के साथ, जानिए फोन के अन्य फीचर्स

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 01:19 PM (IST)

    Moto G72 Motorola जल्द ही Moto G72 के नाम से एक नया स्मार्टफोन लांच करने वाली है। कंपनी इसे भारत में भी पेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट से फोन के कई फीचर्स पता चले हैं जानिए इनके बारे में विस्तार से।

    Hero Image
    Motorola smartphone photo credit- Motorola India Site

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Moto G72: Motorola इन दिनों अपने नए स्मार्टफोन Moto G72 को लांच करने में जुटी हुई है। कंपनी इसे सितंबर या अक्टूबर के महीने में लांच कर सकती है। फोन को BIS सर्टिफिकेट भी मिल चुका है जो बताता है कि कंपनी इसे भारत में भी जल्द पेश करने वाली है। यह फोन Moto G71 का अगला एडिशन होगा। हालांकि Moto G72 स्मार्टफोन के लांच से पहले ही मीडिया रिपोर्ट के जरिये कई फीचर्स लीक हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moto G72 के संभावित फीचर्स

    • प्रोसेसर – मोटोरोला अपने इस फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर लगा सकती है।

    • कैमरा – इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी इसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा कैमरा और 2 MP का तीसरा कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ दे सकती है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    • रैम- कंपनी Moto G72 को 6 GB रैम और 8 GB रैम जैसे 2 मॉडल में पेश कर सकती है। इसके साथ ही 4 GB की वर्चुअल रैम भी दी जा सकती है।

    • ओएस – यह स्मार्टफोन Android 12 के साथ लांच हो सकता है।

    • बैटरी- इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। इसके साथ ही इसमें 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।

    • नेटवर्क - यह फोन 5G नेटवर्क की जगह 4G नेटवर्क के साथ ही बाज़ार में आ सकता है।

    • अन्य फीचर्स- इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.5 mm जैक, वाई फ़ाई, और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सभी फीचर्स के मिलने की भी उम्मीद है।

    रिपोर्ट अनुसार Moto G72 की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच रख सकती है।

    Moto G72 के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताए गए हैं। लेकिन मोटोरोला ने अभी तक फोन के किसी भी फीचर के बारे में कुछ नहीं बताया है।

     

    comedy show banner
    comedy show banner