Moto Book 60 Pro: मोटोरोला के AI पावर्ड लैपटॉप हुआ लॉन्च, दमदार रैम के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस
Moto Book 60 Pro भारतीय बाजार में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 और कोर अल्ट्रा 5 एच-सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर हैं। 16GB रैम वाले Intel Core Ultra 5 की कीमत 64990 रुपये और 32GB रैम वाले Intel Core Ultra 7 की कीमत 80990 रुपये है। यह फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Moto Book 60 Pro इंडियन मार्केट में लॉन्च हो चुका है। मोटोरोला का यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-सीरीज प्रोसेसर और बिल्ट-इन एआई फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो ये लैपटॉप MIL-STD-810H स्टेंडर्ड के साथ आते हैं। इन लैपटॉप को 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Moto Book 60 Pro की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Moto Book 60 Pro कीमत और उपलब्धता
Moto Book 60 Pro को भारत में Intel Core Ultra 5 और 16GB RAM के साथ 64,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही Intel Core Ultra 7 और 32GB RAM वेरिएंट को 80,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला ने इनका 1टीबी एसएसडी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया है।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 वाले वेरिएंट को ऑफर के साथ क्रमश: 59,990 रुपये और 75,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप को Bronze Green और Wedgewood कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लैपटॉप को फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट में खरीदा जा सकता है।
Moto Book 60 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Moto Book 60 Pro लैपटॉप में 14-इंच का 2.8K (2,880×1,800) OLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 500nits है। इस लैपटॉप की डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफाइड है।
यह लैपटॉप Intel Core Ultra 5 225H और Intel Core Ultra 7 225H CPU के साथ पेश किया गया है। ये वेरिएंट्स 16GB की DDR5 RAM और 32GB की DDR5 RAM के साथ लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करते हैं।
Motorola के Book 60 Pro Smart Connect सपोर्ट के साथ आते हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए लैपटॉप MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड के साथ आते हैं। इस लैपटॉप में 2W Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर का सेट दिया गया है। इसके साथ ही फेशियल रिकॉग्नाइजेशन के लिए इसमें IR कैमरा दिया गया है।
Moto Book 60 Pro में 60Wh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, दो USB 3.2 Gen 1, दो USB-C 3.2 Gen 1 के साथ Power Delivery 3.0 और DisplayPort 1.4, HDMI 2.1 TMDS, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।