मोटोरोला की हो रही है लैपटॉप मार्केट में एंट्री, Moto Book 60 और Moto Pad 60 Pro 17 अप्रैल को होंगे लॉन्च
मोटोरोला ने भारत में नए लैपटॉप Moto Book 60 के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस नए लैपटॉप के साथ ही कंपनी लैपटॉप बाजार में एंट्री लेने जा रही है। इस नए लैपटॉप के साथ कंपनी Moto Pad 60 Pro टैबलेट को भी पेश करेगी। इन दोनों ही डिवाइस की बिक्री देश में प्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। Moto Book 60 में 14-इंच का 2.8K OLED पैनल मिलेगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपने पहले लैपटॉप Moto Book 60 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। Lenovo के स्वामित्व वाला ये ब्रांड इस डिवाइस के साथ लैपटॉप मार्केट में कदम रखने जा रहा है। इस लैपटॉप के साथ ही Moto Pad 60 Pro को भी कंपनी पेश करेगी। दोनों डिवाइसेज की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इन नए मोटोरोला डिवाइसेज के आने की जानकारी टीजर के जरिए दी है। Moto Book 60 में 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले होगा, जबकि Moto Pad 60 Pro में 12.7-इंच 3K रेजोल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, इन दोनों डिवाइसेज के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।
Moto Pad 60 Pro और Book 60 की लॉन्च डेट
Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर डेडिकेटेड लैंडिंग पेज के जरिए Moto Book 60 और Moto Pad 60 Pro की भारत में लॉन्च डेट की पुष्टि की है। ये डिवाइसेज 17 अप्रैल को लॉन्च होंगी। लिस्टिंग में इनके डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और मेजर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
Moto Book 60 को ब्रोंज ग्रीन और वेज वूड कलर ऑप्शन्स में टीज किया गया है। इसमें 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले होगा, जो 500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। ये Intel प्रोसेसर और 60Wh बैटरी के साथ आएगा, जो 65W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी। इसका वजन 1.4 किलोग्राम होगा। इसमें स्मार्ट कनेक्ट, स्मार्ट क्लिपबोर्ड और फाइल ट्रांसफर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
वहीं, Moto Pad 60 Pro ब्रोंज ग्रीन शेड में दिखाया गया है। इसमें 12.7-इंच LCD स्क्रीन होगी, जो 3K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। ये MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 10,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। टैबलेट में JBL द्वारा ट्यून किया गया क्वाड-स्पीकर सेटअप होगा, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करेगा। इसके साथ बॉक्स में मोटो पेन प्रो स्टाइलस भी मिलेगा।
इसके अलावा, 91mobiles ने Moto Book 60 और Moto Book 60 Pro के कथित रेंडर्स शेयर किए हैं। रेंडर्स में लैपटॉप को हरे और नीले रंग में दिखाया गया है, लेकिन मोटोरोला ने इन शेड्स के नाम पहले ही कंफर्म कर दिए हैं। इनमें नैरो बेजल्स, Dolby Atmos ब्रांडिंग और बाईं ओर USB Type-C पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक दिखाया गया है।
Moto Pad 60 Pro के अनऑफिशियल रेंडर्स में स्टाइलस और 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिखाया गया है। USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स नीचे की ओर हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।