Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डार्क वेब में बिक रहा 1 लाख से ज्यादा ChatGPT यूजर्स का डेटा, सबसे ज्यादा भारतीय हुए प्रभावित

    By Jagran NewsEdited By: Subhash Gariya
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 07:09 PM (IST)

    डार्कवेब में एक लाख से ज्यादा ChatGPT यूजर्स का डेटा बिक्री के लिए उपलब्ध है। साइबर सिक्योरिटी फर्म ग्रुप-आईबी ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हैक हुए डाटा में सबसे ज्यादा अकाउंट भारतीयों के है। भारत के बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान और ब्राजील के यूजर्स हैं। यहां हम आपको इस साइबर अटैक के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    Hero Image
    more than 1 lakh ChatGPT users data available on dark web. (Photo- Unsplash)

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। ChatGPT ने लॉन्च के साथ ही दुनियाभर में खूब लोकप्रियता बटोरी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर के साथ कान्वर्सेशनल स्टायल में चैट करता है। बड़ा यूजरबेस वाला यह एआई मॉडल फिलहाल साइबर अटैक टार्गेट के चलते सुर्खियों में है। साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन फर्म Group-IB का कहना है कि बड़ी संख्या में ChatGPT यूजर्स की डिटेल हैक हुई है। इसमें सबसे ज्यादा भारतीय यूजर्स का डेटा प्रभावित हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट में कहा गया है कि जून 2022 से मई 2023 तक करीब 101,134 ChatGPT यूजर्स का डेटा हैक हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा यूजर्स एशिया प्रशांत से हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चैटजीपीटी अपने प्लेटफॉर्म में होने वाली एक्टिविटी को याद रखता है। इसका यूज अलग-अलग गतिविधियों, सॉफ्टवेयर कोडिंग और व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जाता है। इसके चलते ही चैटजीपीटी अकाउंट की संवेदनशील और गोपनीय डिटेल हैकर्स के हाथ लग गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस डेटा का इस्तेमाल भविष्य में साइबर अटैक में किया जा सकता है।

    कौन-सी जानकारी हुई है है?

    डार्क वेब में जो डेटा है वो मालवेयर का एक सेट जिसमें आपको ब्राउंजर की गुप्त जानकारी भी उपलब्ध है। इसमें ब्राउजिंग डेटा के साथ-साथ बैंक अकाउंट और यूजर्स के डिवाइस की दूसरी डिटेल्स शामिल है।

    सबसे ज्यादा भारतीय हुए प्रभावित

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें अटैक में सबसे ज्यादा प्रभावित एशिया प्रशांत के देश हुए हैं। यहां करीब 40,999 अटैक हुए हैं। इसके बाद मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में 24,925 अटैक हुए हैं। बात करें यूरोप की तो 16,951 अकाउंट हैक हुए हैं। इस साइबर अटैक में 12,632 भारतीयों का डेटा प्रभावित हुआ है। भारत के बाद पाकिस्तान के 9,217, ब्राजील के 6,531 अकाउंट प्रभावित हुए हैं।

    चैटजीपीटी अकाउंट कैसे रखें सुरक्षित

    रिपोर्ट में चैटजीपीटी यूजर्स को सलाह दी हैं कि वे अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए निम्न कदम उठा सकते हैं।

    • अपना पासवर्ड नियमित रूप से अपडेट करें
    • टू- फैक्टर ऑथेन्टकैशनका यूज करें

    comedy show banner
    comedy show banner