यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget 2019: बीते 5 वर्षों में मासिक मोबाइल डाटा खपत 50 प्रतिशत बढ़ी
विशेषज्ञों के अनुसार, Reliance Jio के 28 करोड़ यूजर्स के कारण डाटा खपत बढ़ी है और डाटा प्लान्स की कीमत बहुत कम हो गई है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Budget 2019 में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बताया की पिछले 5 वर्षों में भारत में मासिक मोबाइल डाटा यूसेज 50 प्रतिशत बढ़ गया है। भारत अब मोबाइल डाटा खपत के मामले में काफी आगे बढ़ गया है। उन्होंने बताया की भारत में वॉयस कॉल और डाटा की कीमत अब पूरी दुनिया में लगभग सबसे कम है। विशेषज्ञों के अनुसार, Reliance Jio के 28 करोड़ यूजर्स के कारण डाटा खपत बढ़ी है और डाटा प्लान्स की कीमत बहुत कम हो गई है।
Jio के लिए अब औसत डाटा खपत प्रति यूजर अब 10.8GB है। इसी के साथ औसत वॉयस खपत प्रति महीने 794 मिनट प्रति यूजर रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक यूसेज वीडियो खपत में हुई है। यह बढ़कर 460 करोड़ प्रति महीना हो गया।

ग्लोबल डिजिटल कंटेंट के एक लेटेस्ट सर्वे के अनुसार, भारतीय यूजर्स अब ऑनलाइन वीडियो कंटेंट की खपत ज्यादा कर रहे हैं। यूजर्स एक हफ्ते में कम से कम 8 घंटे 28 मिनट वीडियो खपत कर रहे हैं। यह टीवी व्यूइंग के समय से भी ज्यादा है। भारतीय यूजर्स जितनी मात्रा में ऑनलाइन वीडियोज देखते हैं वो ग्लोबल औसत से भी ज्यादा है। ग्लोबल औसत 2018 में एक हफ्ते में 6 घंटे 45 मिनट थी जो 2016 की मुताबिक 58 प्रतिशत ज्यादा था।
इसी के साथ Budget 2019 में वित्त मंत्री पियूष गोयल ने बताया की पिछले कुछ वर्षों में लोकल मोबाइल मैन्युफेक्चरिंग में नौकरी के मामले में काफी बढ़त देखने को मिली है। वित्त मंत्री गोयल ने Interim Budget 2019-20 के दौरान बताया की मोबाइल और मोबाइल पार्ट्स की मैन्युफेक्चरिंग कंपनी 2 से बढ़कर 268 हो गई है। इससे देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हजारों नौकरियां पैदा हुई हैं।
हैंडसेट के स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के मैन्युफेक्चरिंग प्रोग्राम की मदद से अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स चीन में असेम्बल ना होकर भारत में असेम्बल हो रहे हैं। कॉउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, 2018 में करीब 300 मिलियन मोबाइल हैंडसेट्स को लोकल निर्माण किया गया था।