Move to Jagran APP

Mi Smart Band 5 और Mi Watch Revolve की आज भारत में लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Mi Watch Revolve में कई सारे वॉच फेस स्लीप मॉनिटरिंग हर्ट रेट मॉनिटरिंग VO2 Max (मैक्सिमम ऑक्सीजन अपटेक) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। Mi Smart Band 5 को मैग्नेटिक चार्जिंग पिन और कई स्पोर्ट मोड के साथ पेश किया जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 07:16 AM (IST)
Mi Smart Band 5 और Mi Watch Revolve की आज भारत में लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह Mi Band 5 की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क.  Xiaomi का Smarter Living 2021 वर्चुअल इवेंट आज यानि 29 सितंबर 2020 को भारत में आयोजित होगा। इस इवेंट में दोपहर 12 बजे Mi Watch Band 5 और Mi Watch Revolve को लॉन्च किया जाएगा। इस दोनों डिवाइस की कीमत लॉन्चिंग से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Mi Smart Band 5 को भारत में 2,999 रुपये अधिकतम रिटेल प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। मतलब Mi Smart Band 5 की वास्तविक बिक्री कीमत 2,999 रुपये से कम होगी। वही Mi Watch Revolve को 9,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इस दोनों डिवाइस के अलावा इवेंट में Mi Smart AI स्पीकर को लॉन्च किया  जा सकता है। 

loksabha election banner

Mi Smart Band 5 और Mi Watch Revolve की  संभावित कीमत 

Mi Watch Revolve में कई सारे वॉच फेस, स्लीप मॉनिटरिंग, हर्ट रेट मॉनिटरिंग, VO2 Max (मैक्सिमम ऑक्सीजन अपटेक) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। Mi Smart Band 5 को मैग्नेटिक चार्जिंग पिन और कई स्पोर्ट मोड के साथ पेश किया  जा सकता है। यह फिटनेस बैंड पिछले साल लॉन्च Mi Smart Band 4 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Mi Smart Band 5 को जून माह में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Mi Watch Revolve चीन में लॉन्च Mi Watch Color की तरह होगी। वॉच के साथ ही Mi Smart Band 5 लॉन्च होगा, जो 1.1 इंच कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 11 स्पोर्ट मोड, 100 नए एनिमेटेड वॉच फेस मिलेंगे। NFC वेरिएंट वाले Mi Smart Band 5 में 14 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर की जा सकती है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट 20 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आ सकता है। Mi Watch Revolve को 1.39 इंच डिस्प्ल के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रेजोल्यूशन 454x454 पिक्सल होगा। साथ ही वॉच 420mAh बैटरी के साथ आएगी। इसमें 14 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.