विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपत्तिजनक कंटेंट पर चला मेटा का चाबुक, फेसबुक और इंस्टाग्राम से 2.1 करोड़ कंटेंट हटाए गए

Published: Sat, 29 Jun 2024 09:30 PM (IST)

इनमें किसी भी तरह के उल्लंघनों के लिए कंटेंट की रिपोर्ट के लिए पूर्व-स्थापित चैनल अपना डाटा डाउनलोड करने की ...और पढ़ें

मेटा ने कहा कि अन्य 8,269 रिपोर्टों में से जहां विशेष समीक्षा की आवश्यकता थी
मेटा ने कहा कि अन्य 8,269 रिपोर्टों में से जहां विशेष समीक्षा की आवश्यकता थी

HighLights

  1. भारतीय शिकायत तंत्र के माध्यम से 22,251 रिपोर्टें प्राप्त हुई थीं।
  2. मेटा ने आपत्तिजनक कंटेंट पर पर एक्शन लिया है।

नई दिल्ली, आइएएनएस। मेटा ने मई में भारत में फेसबुक से 1.56 करोड़ से अधिक और इंस्टाग्राम से 58 लाख से अधिक आपत्तिजनक कंटेंट हटा दिए हैं। मई में फेसबुक को भारतीय शिकायत तंत्र के माध्यम से 22,251 रिपोर्टें प्राप्त हुई थीं। फेसबुक ने मई के दौरान 13,982 मामलों में यूजर्स को समस्या हल करने के लिए टूल प्रदान किए।

आपत्तिजनक कंटेंट पर लिया गया एक्शन

इनमें किसी भी तरह के उल्लंघनों के लिए कंटेंट की रिपोर्ट के लिए पूर्व-स्थापित चैनल, अपना डाटा डाउनलोड करने की सुविधा, अकाउंट हैक होने पर मदद आदि शामिल थे। मेटा ने कहा कि अन्य 8,269 रिपोर्टों में से जहां विशेष समीक्षा की आवश्यकता थी, अपनी नीतियों के अनुसार उसका विश्लेषण किया और 5,583 शिकायतों पर कार्रवाई की। शेष 2,686 शिकायतों की समीक्षा की गई, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें- Google के नाम है नाकामियों की लंबी फेहरिस्त, अब तक 200 से अधिक सर्विस बंद कर चुकी है कंपनी

रिपोर्ट के आधार पर एक्शन

इंस्टाग्राम पर कंपनी को भारतीय शिकायत तंत्र के माध्यम से 14,373 रिपोर्टें प्राप्त हुईं। इनमें से 7,300 मामलों में यूजर्स को समस्या के समाधान के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई। अन्य 7,073 रिपोर्टों में से जहां समीक्षा की आवश्यकता थी, कंटेंट का विश्लेषण किया गया और 4,172 शिकायतों पर कार्रवाई की गई। शेष 2,901 रिपोर्टों की समीक्षा की गई लेकिन उन पर कार्रवाई न की गई।

ये भी पढ़ें- चालू वित्त वर्ष में 1,800 मेगावाट हो जाएगी Data Centre क्षमता, 2028 तक सबसे ज्यादा डेटा खपत वाला देश होगा भारत