विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Made By Google Event: गूगल मेगा इवेंट की तैयारियां तेज, Pixel 9 और Pixel 9 Fold होंगे लॉन्च

Published: Mon, 22 Jul 2024 07:30 PM (IST)

Made By Google Event 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इवेंट में पिक्सल सीरीज सहित पिक्सल वॉच और बड्स की ...और पढ़ें

इवेंट में Pixel 9 और Pixel 9 Fold सहित कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे।
इवेंट में Pixel 9 और Pixel 9 Fold सहित कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे।

HighLights

  1. 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा मेड बाय गूगल इवेंट
  2. पिक्सल सीरीज के साथ वॉच और बड्स के लॉन्च होने की उम्मीद
  3. Made By Google Event में एआई पर भी रहेगा फोकस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल अपने सालाना इवेंट के लिए जोरो-शोरों से तैयारियां कर रहा है। Made By Google Event की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। गूगल का यह इवेंट एपल के इवेंट से कुछ दिन पहले ही आयोजित किया जाएगा। इसमें Pixel 9 और Pixel 9 Fold सहित कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इस इवेंट में कंपनी का फोकस एआई पर भी रहेगा।

पिक्सल 9 सीरीज होगी लॉन्च

गूगल ने पहले ही Pixel 9 Pro और Pixel 9 Fold को टीज कर दिया है, जिसमें AI-पावर्ड जेमिनी एरा पर जोर दिया गया है। पिक्सल 9 प्रो में एक प्रमुख कैमरा बार है, जबकि Pixel 9 Fold प्रीमियम डिवाइस के रूप में बेस पिक्सल लाइन में इंटीग्रेट किया गया है। Pixel 9 Pro और Pixel 9 Fold दोनों ही AI क्षमताओं से लैस होंगे। इनमें उन्नत कैमरे और इन-हाउस चिप्स शामिल हैं।

कौन सा मिलेगा चिपसेट

स्मार्टफोन्स में परफॉर्मेंस के लिए गूगल की Tensor G4 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन एंड्रॉइड 15 पर बूस्ट करेंगे, जिसे आधिकारिक तौर पर इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। अपडेट में मल्टीटास्किंग, सैटेलाइट कनेक्टिविटी, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए प्राइवेट स्पेस और बेहतर बैटरी लाइफ के लिए एक बेहतर डोज मोड जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

पिक्सल वॉच और बड्स भी होंगे लॉन्च

पिक्सल फोन के अलावा इस इवेंट में Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है, इवेंट में गूगल अपनी स्मार्ट होम कैटेगरी को आगे बढ़ाना जारी रखता है। 13 अगस्त को होने वाले इवेंट में चार पिक्सल डिवाइस शामिल होंगे। जिनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro प्रीमियम शामिल हैं। पिक्सल 9 प्रो और पिक्सल 9 फोल्ड को टीजर में हाइलाइट किया गया है।

ये भी पढ़ें- Video: Elon Musk ने शेयर किया AI fashion show का वीडियो; पीएम मोदी, जो बाइडन से लेकर पुतिन कर रहे रैंप वॉक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।