विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple event 2018: आईपैड प्रो, मैकबुक एयर और पेंसिल 2 समेत क्या होगा इस इवेंट में खास, पढ़ें

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 29 Oct 2018 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 04:31 PM (IST)

यह इवेंट न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन एकेडमी ऑफ हॉवर्ड गिलमैन के ओपेरा हाउस में में आयोजित किया जाएगा

Apple event 2018: आईपैड प्रो, मैकबुक एयर और पेंसिल 2 समेत क्या होगा इस इवेंट में खास, पढ़ें
Apple event 2018: आईपैड प्रो, मैकबुक एयर और पेंसिल 2 समेत क्या होगा इस इवेंट में खास, पढ़ें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल आज इवेंट का आयोजन कर रही है जिसमें एप्पल मैक समेत पूरी हार्डवेयर रेंज को रीफ्रेश किया जाएगा। इसके साथ ही नया मैकबुक एयर और आइपैड को अपडेट भी किया जा सकता है। यह इवेंट न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन एकेडमी ऑफ हॉवर्ड गिलमैन के ओपेरा हाउस में में आयोजित किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। भारतीय समयानुसार इवेंट शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

आईपैड प्रो होगा लॉन्च:

इस दौरान नया आईपैड प्रो पेश किया जाएगा। डिजाइन के मामले में यह एकदम अलग होगा। साथ ही इसमें रिफ्रेशन फेस आईडी फीचर दिया जा सकता है। वहीं, इसका डिस्प्ले भी बड़ा होगा। इसके अलावा टच आईडी, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ होम बटन को हटाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी सी-टाइप फीचर मौजूद होगा।

मैक के लिए नई चिप्स:

मैकबुक पर कंपनी का इस बार फोकस रहने की उम्मीद है। इंटेल ने एक नई डेस्कटॉप चिप पेश की है जो एप्पल के आईमैक और आईमैक प्रो मॉडल्स में लगाई जा सकती है। 13 इंच के मैकबुक प्रो एस्केप और 12 इंच के मैकबुक को इससे पहले कोई अपडेट नहीं दिया गया था। ऐसे में इवेंट के दौरान इनमें भी नए अपडेट दिए जा सकते हैं।

एप्पल पेंसिल 2 भी हो सकती है पेश:

एप्पल पेंसिल को इस इवेंट में अपडेट किया जा सकता है। आपको बता दें कि पेसिंल के मौजूदा वेरिएंट को लॉन्च के बाद से अभी तक अपडेट नहीं किया गया है। साथ ही पेसिंल 2 को भी पेश किया जा सकता है। खबरों की मानें तो नई पेंसिल में कई और फीचर्स को बढ़ाया जा सकता है।

एप्पल एयर पावर:

एप्पल एयर पावर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यूजर्स इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में एयर पावर में कोई बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि यह एक वायरलेस चार्ज है।

यह भी पढ़ें:

सैमसंग फेस्टिव ऑफर: Galaxy J के इन स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत

BSNL मात्र 1.35 रुपये में दे रहा 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत SMS बेनिफिट्स

IMC 2018: डीटेल ने लॉन्च किए 4 स्मार्ट LED TV, कीमत 20000 रुपये से शुरू

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।