यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LG W Series ₹4950 कैशबैक ऑफर के साथ Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध
LG के नए स्मार्टफोन्स W10 W30 और W30 Pro आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। LG के नए स्मार्टफोन्स W10, W30 और W30 Pro आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। LG W Series के ये स्मार्टफोन्स सबसे पहले 3 जून को सेल के लिए उपलब्ध हुए थे। अब, एक बार फिर ये फोन्स 10 जुलाई यानी की आज सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आप W सीरीज के इन फोन्स में से किसी फोन को लेने की प्लानिंग में हैं, तो आपको बता दें की फोन की सेल Amazon पर शुरू हो गई है। LG W30 और LG W10 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, LG W30 के 3GB रेम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Amazon पर Rs 9999 लिस्ट की गई है।
LG W Series ऑफर डिटेल्स: Rs 8999 से शुरू हो रहे इस सीरीज के स्मार्टफोन्स पर ऑनलाइन कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इनका लाभ उठाकर आप फोन की कीमत और भी कम कर पाएंगे। Yes Bank क्रेडिट कार्ड का EMI के लिए इस्तेमाल करने पर यूजर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी के साथ Jio यूजर्स को Rs 4950 का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। इस कैशबैक में Rs 1750 का Jio कैशबैक और Rs 3250 के ClearTrip कूपन मिलेंगे। यह ऑफर Jio के Rs 299 प्लान पर ही वैलिड है।
अगर आप LG स्मार्टफोन खरीदना का चाहते हैं तो Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।
LG W30 Pro की कीमत और फीचर्स: इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इसमें 6.27 इंच का एचडी प्लस फुलविजन डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। वहीं, इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 5 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। यह कैमरा फेस अनलॉक सपोर्ट भी करता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्ज को सपोर्ट करता है।
LG W30 की कीमत और फीचर्स: इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 6.26 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डॉट फुलविजन डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। वहीं, इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का फिक्सड फोकस डेप्थ कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। यह कैमरा फेस अनलॉक सपोर्ट भी करता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे थंडर ब्लू, प्लैटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।
अगर आप LG स्मार्टफोन खरीदना का चाहते हैं तो Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।
LG W10 की कीमत और फीचर्स: इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसमें 6.19 इंच का एचडी प्लस फुलविजन डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। वहीं, इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया गया है। यह कैमरा फेस अनलॉक सपोर्ट भी करता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे ट्यूलिप पर्पल और स्मोकी ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।