विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महज 599 रुपये में मिल रहा ग्लॉसी डिजाइन वाला Lava का ये 5G फोन, 7GB रैम के साथ मिलते हैं कई दमदार फीचर्स

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Fri, 14 Apr 2023 06:47 PM (IST)

Lava Blaze 5G Sale कम कीमत में एडवांस फीचर का मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर 599 रुपये में आपको ...और पढ़ें

Lava Blaze 5G Smartphone Amazon Discount Sale Exchange Offer know full details in hindi
Lava Blaze 5G Smartphone Amazon Discount Sale Exchange Offer know full details in hindi

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप को इंडियन ब्रांड का 5G फोन कम कीमत में मिल जाये तो इससे अच्छी बात और क्या होगी। कम कीमत में न कैमरा ढंग का मिल पता है और न ही फीचर्स अच्छे मिल पाते हैं। हम आज आपके लिये एक खास डील लेकर आये हैं।

अमेजन पर एक सेल में Lava Blaze 5G फोन को -27% डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, इस फोन को आप महज 599 रुपये में खरीद सकते हैं। आइये आपको इस डील को और अच्छे से समझाते हैं कि आपको इस फोन पर कहां और कितना ऑफ मिल रहा है।

Lava Blaze 5G पर ऑफर

दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर Lava Blaze 5G को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,499 रुपये है, लेकिन अमेजन से खरीदारी करते हैं तो डिवाइस को 27 प्रतिशत के डिस्काउंट पर 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर बैंक ऑफर के तहत भी बचत की जा सकती है। HSBC Credit Card से खरीदारी करते हैं तो नए फोन पर 250 रुपये की बचत कर सकते हैं।

Lava Blaze 5G के फीचर्स

लावा ब्लेज 5जी में 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। यह एक ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 SoC चिपसेट से लैस है, जो 4GB रैम के साथ आता है। स्मार्टफोन में 3GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, एक डेप्थ कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ एक मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है।

Lava Blaze 5G पर एक्सचेंज ऑफर

कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा दे रही है। अमेजन पर पुराने फोन देकर आप नए फोन की खरीदारी कर सकते हैं। Lava Blaze 5G पर 10,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह कीमत वेबसाइट पर डिस्काउंट के बाद लिस्ट हुई कीमत यानी 10,999 पर अप्लाई होगी। यानी आप नए डिवाइस को मात्र 599 रुपये में खरीद सकते हैं।

नोटः ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के डिस्काउंट प्राइस में बदलाव होता रहता है। ग्राहक अपनी समझ और जिम्मेदारी पर ही डील करें।