Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोटोरोला का सबसे बड़े डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन आज होगा लॉन्च, Motorola Razr 50 की ऐसी होंगी खूबियां

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 10:44 AM (IST)

    नए मोटो फ्लिप फोन का लैंडिंग पेज कई दिनों पहले से ही अमेजन पर लाइव है। दरअसल कंपनी इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा Motorola Razr 50 Ultra की भारत में पहले ही एंट्री हो चुकी है। अब Motorola Razr 50 की बारी है। कंपनी का यह फोन सेगमेंट के सबसे लार्जेस्ट एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है।

    Hero Image
    मोटोरोला का दमदार फ्लिप फोन Motorola Razr 50 आज होगा लॉन्च, ऐसी होंगी खूबियां

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना फ्लिप फोन Motorola Razr 50 लॉन्च कर रहा है। इस फोन का लैंडिंग पेज कई दिनों पहले ही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर लाइव हो चुका है। दरअसल, कंपनी इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा, Motorola Razr 50 Ultra की भारत में पहले ही एंट्री हो चुकी है। अब Motorola Razr 50 की बारी है। कंपनी का यह फोन सेगमेंट के सबसे लार्जेस्ट एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए लॉन्च से पहले इस दमदार अपकमिंग मोटोरोला फ्लिप फोन के स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्सटर्नल डिस्प्ले

    Motorola Razr 50 को कंपनी 3.6 इंच pOLED display के साथ ला रही है। फोन 1700 निट्स पीक ब्राइटनेस और एसजीएस आई प्रोटेक्शन के साथ लाया जा रहा है।

    डिजाइन

    मोटोरोला फोन को कंपनी वीदन लैदर फिनिश डिजाइन के साथ ला रही है। कंपनी का कहना है कि फ्लिप होने वाला यह फोन पोकेट में आसानी से फिट होने वाले डिजाइ के साथ लाया जा रहा है।

    कैमरा

    Razr 50 Ultra को 50MP मेन सेंसर और अल्ट्रावाइड+ मैक्रो सेंसर के साथ लाया जा रहा है। फोन क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ 32MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा।

    मोटोरोला के इस फ्लिप फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि डिवाइस 4 लाख फोल्डस के लिए सर्टिफाइड है। इसके अलावा, यह फोन एक्सटर्नल डिस्प्ले पर गूगल जेमिनी सपोर्ट के साथ आता है। फोन का इस्तेमाल मोटो एआई के साथ बेहद खास होगा।

    ये भी पढ़ेंः 50MP Sony कैमरा के साथ लॉन्च हुआ एक तगड़ा मोटोरोला फोन, 4,310mAh बैटरी से है लैस

    मोटोरोला फोन की कीमत

    Motorola Razr 50 की कीमत और बाकी स्पेक्स को लेकर आधिकारिक जानकारियां दोपहर 12 बजे के बाद ही सामने आएंगी। कंपनी के इस फोन को लॉन्च के बाद मोटोरोला की ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट से चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, इस फोन को अमेजन पर भी चेक किया जा सकेगा।