विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumbh Mela 2019: Jio से Airtel तक कंपनियां कुंभ श्रद्धालुओं को दे रहीं ये सर्विसेज, पढ़ें डिटेल्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 15 Jan 2019 02:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:36 PM (IST)

हम आपको Jio, Vodafone और Airtel द्वारा कुंभ मेले के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले फीचर्स और सर्विसेज की जानकारी दे रहे हैं

Kumbh Mela 2019: Jio से Airtel तक कंपनियां कुंभ श्रद्धालुओं को दे रहीं ये सर्विसेज, पढ़ें डिटेल्स
Kumbh Mela 2019: Jio से Airtel तक कंपनियां कुंभ श्रद्धालुओं को दे रहीं ये सर्विसेज, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। कुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है। यह 15 जनवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेगा। यहां 130 से 140 मिलियन लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में Vodafone-Idea, Airtel और Reliance Jio जैसी टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को कुंभ मेले के लिए कई नए ऑफर्स दे रही है। देखा जाए तो Jio ने कुंभ मेले के लिए कुम्भ जियोफोन की पेशकश की थी। इसके जरिए लोगों को कुम्भ के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा अगर किसी का कोई रिश्तेदार खो जाता है तो यह फोन फैमिली लोकेटर फीचर के जरिए मदद करने में सक्षम है। यहां हम आपको इन्हीं कंपनियों द्वारा कुंभ मेले के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले फीचर्स और सर्विसेज की जानकारी दे रहे हैं।

Vodafone-Idea ऑफर कर रहे RFID tag:

कुंभ मेले में आने वाले लाखों लोगों के लिए Vodafone-Idea RFID तकनीक तैयार कर रही है। कंपनी के मुताबिक, 14 साल से कम उम्र के सभी बच्चे और वरिष्ठ नागरिक वोडाफोन RFID tag को इक्ट्ठा कर सकते हैं। साथ ही पहन भी सकते हैं। इससे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की लोकेशन और मूवमेंट्स को ट्रैक किया जासकेगा।

Reliance Jio उपलब्ध करा रहा निम्न सर्विसेज:

  • Reliance Jio अपनी ऐप पर स्नान और सभी धार्मिक दिनों की सभी जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह सभी जानकारी लोगों को पहले ही दे दी जाएंगी जिससे वो समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंच सकें।
  • Jio ने एक स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 1991 भी उपलब्ध कराया है। JioPhone से इस नंबर पर कॉल करने से लोगों की कुंभ मेले की हर समस्या का समाधान दिया जाएगा।
  • JioTV पर कुंभ दर्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां कुंभ के स्पेशल इवेंट्स और प्रोग्राम्स का टेलिकॉसट होगा।

Airtel दे रहा निम्न सर्विसेज:

  • Airtel TV ऐप के जरिए लोग कुंभ मेले को एक्सक्लुसिवली स्ट्रीम कर पाएंगे। Airtel श्रद्धालुओं के लिए VR अनुभव भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए Airtel कई कपनियों से बातचीत की प्रक्रिया में है। इसके लिए Airtel ने मेले में कई जगहों पर कियॉक्स लगाए हैं जिससे लोग मेले का VR अनुभव ले पाएंगे।
  • Airtel TV ऐप पर कुंभ चैनल भी बनाया गया है जिसके जरिए लोग डिजिटली कनेक्ट हो सकते हैं। इससे श्रद्धालु किसी भी जगह से मेले के सभी मुख्य रीति रिवाजों को स्ट्रीम कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:

TRAI ने दिया Reminder, 31 जनवरी से पहले कर लें अपने मनपंसद चैनल का चुनाव

Honor 10 Lite भारत में 13999 रु की शुरुआती कीमत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा समेत ये हैं खासियतें

Vodafone ने उतारा धांसू प्रीपेड प्लान, 97GB डाटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।