विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honor 10 Lite भारत में 13999 रु की शुरुआती कीमत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा समेत ये हैं खासियतें

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 15 Jan 2019 09:38 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:45 PM (IST)

Honor 10 Lite के मुख्य फीचर्स वॉटरड्रॉप डिस्प्ले, AI-आधारित कैमरा और एंड्रॉइड पाई सॉफ्टवेयर है

Honor 10 Lite भारत में 13999 रु की शुरुआती कीमत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा समेत ये हैं खासियतें
Honor 10 Lite भारत में 13999 रु की शुरुआती कीमत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा समेत ये हैं खासियतें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के सब-ब्रांड Honor ने भारत में अपना नया Honor 10 Lite हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। यह फोन Honor 9 Lite का अपग्रेडेड वेरिएंट है। Honor 10 Lite को Honor 9 Lite के लॉन्च के ठीक एक साल बाद लॉन्च किया गया है। कंपनी उम्मीद कर रही है कि Honor 10 Lite को भी इसके पुराने वेरिएंट जैसा ही रिस्पॉन्स मिलेगा। इस फोन के मुख्य फीचर्स वॉटरड्रॉप डिस्प्ले, AI-आधारित कैमरा और एंड्रॉइड पाई सॉफ्टवेयर है। 

Honor 10 Lite की कीमत और उपलब्धता:

इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। Honor 10 Lite को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लुसिवली 20 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इसे Honor के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स को इस फोन के साथ 2200 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा।

Honor 10 Lite के फीचर्स:

इसमें 6.21 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88 फीसद है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है।इसमें हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। यानी यूजर्स इसमें एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। या फिर यूजर्स दो सिम का कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर किरीन 710 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है जो EMUI 9.0 पर आधारित है। फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा:

बैटरी और कनेक्टिविटी:

फोन में AI आधारित ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है जिसका प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया गया है। इसका रियर कैमरा AIS सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें नाइट मोड भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE नैनो सिम, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई आदि कनेक्टिविटी फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी 0 से 100 फीसद तक चार्ज होने में 2 घंटे से कम का समय लेती है।

यह भी पढ़ें:

Whatsapp पर बिना नंबर सेव किए भेजें मैसेज, यह है तरीका

Video: Honor 10 Lite कल होगा लॉन्च, देखें Honor के CMO सुहैल तारिक का Exclusive इंटरव्यू

Vodafone ने निकाला Jio से सस्ता प्रीपेड प्लान, साल में सिर्फ एक बार कराना होगा रिचार्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।