विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Whatsapp पर बिना नंबर सेव किए भेजें मैसेज, यह है तरीका

By Sakshi Pandya Edited By:
Published: Tue, 15 Jan 2019 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:38 PM (IST)

क्या आप जानते हैं एक तरीका है जिससे आप नंबर सेव किए बिना भी Whatsapp मैसेज भेज सकते हैं

Whatsapp पर बिना नंबर सेव किए भेजें मैसेज, यह है तरीका
Whatsapp पर बिना नंबर सेव किए भेजें मैसेज, यह है तरीका

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Whatsapp अब प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तरह की चैट करने का या कनेक्टेड रहने का माध्यम बन चुका है। ऐसे में कई बार होता है जब हम कुछ ऐसे लोगों से कॉन्टेक्ट करते हैं जिनसे शायद एक या दो बार ही बात करने की जरुरत पड़े। लेकिन फिर भी हमें उस व्यक्ति को अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक तरीका है जिससे आप नंबर सेव किए बिना भी Whatsapp मैसेज भेज सकते हैं। जानते हैं इसे तरीके के बारे में:

प्रक्रिया:- इसके लिए आपको Whatsapp को वेबसाइट से एक्सेस करना होगा या फिर स्मार्टफोन में ब्राउजर का इस्तेमाल करना होगा। सबसे पहले, वेब ब्राउजर खोलें और नीचे दिए गए लिंक को खोल लें।

‘https://api.whatsapp.com/send?phone=XXXXXXXXXXX’

- आपको जिस व्यक्ति के नंबर पर मैसेज भेजना है उसका नंबर X की जगह पर डाल दें। फोन के आगे कंट्री कोड एंटर करना ना भूलें

- फोन नंबर डालते समय जीरो, डैश या ब्रैकेट ना लगाएं। उदाहरण के लिए: कंट्री कोड डालने के बाद नंबर कुछ यूं होना चाहिए – https://wa.me/919955665599 (भारत में)

- इसके बाद एक विंडो ओपन होगी जिसमे आप उस नंबर पर मैसेज भेज पाएंगे।

- मैसेज बटन पर टैप करें और आपके सामने Whatsapp की चैट ओपन हो जाएगी।

- आप पहले से मैसेज भी एड कर सकते हैं। उदाहरण के लिए: अगर आपको 9999554422 पर Hi How are you लिखना है तो URL कुछ इस तरह होगा:

https://wa.me/9999554422?text=Hi%20How%20are%20you%20?

इस तरह से आप किसी का नंबर बिना एड किए भी Whatsapp पर चैटिंग कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ें:

Video: Honor 10 Lite कल होगा लॉन्च, देखें Honor के CMO सुहैल तारिक का Exclusive इंटरव्यू

Vodafone ने निकाला Jio से सस्ता प्रीपेड प्लान, साल में सिर्फ एक बार कराना होगा रिचार्ज

OnePlus 7 की एक और तस्वीर हुई लीक, नॉच फीचर को किया गया रिमूव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।