विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vodafone ने निकाला Jio से सस्ता प्रीपेड प्लान, साल में सिर्फ एक बार कराना होगा रिचार्ज

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 14 Jan 2019 01:18 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:21 AM (GMT+05:30)

वोडाफोन आइडिया का यह प्लान रिलायंस जियो के ईयरली प्लान से 200 रुपये सस्ता है

Vodafone ने निकाला Jio से सस्ता प्रीपेड प्लान, साल में सिर्फ एक बार कराना होगा रिचार्ज
Vodafone ने निकाला Jio से सस्ता प्रीपेड प्लान, साल में सिर्फ एक बार कराना होगा रिचार्ज

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Vodafone-Idea ने अपने यूजर्स के लिए नया बंपर प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान का मुकाबला रिलायंस Jio के 1,699 रुपये वाले ईयरली प्रीपेड प्लान से होगा। Vodafone-Idea के इस नए प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री एसएमएस और डाटा का लाभ मिलता है। वोडाफोन आइडिया का यह प्लान रिलायंस जियो के ईयरली प्लान से 200 रुपये सस्ता है। साथ ही, इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में जियो से कम डाटा का लाभ मिलता है।

Vodafone-Idea 1,499 रुपये वाला प्लान

Vodafone-Idea के इस ईयरली प्रीपेड प्लान की कीमत 1,499 रुपये है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। रोमिंग में भी यूजर्स इन बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।

रिलायंस जियो 1,699 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के ईयरली प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 1,699 रुपये का रिचार्ज कराना होता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। रोमिंग में भी यूजर्स इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को कम्प्लिमेंटरी ऐप्स जैसे की जियो मूवीज, जियो टीवी, जियो सावन म्यूजिक ऐप्स आदि की भी सुविधा फ्री में मिलती है।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Redmi Note 7 Vs Redmi Note 6 Pro: इन दोनों स्मार्टफोन में ये हैं बड़े अंतर

PUBG Mobile के ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स, हर बार जीता सकता हैं 'चिकन डिनर'

Jio के 500 रुपये से कम कीमत के इन 12 रिचार्ज प्लान्स में मिलता है डाटा और फ्री कॉलिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।