यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vodafone ने उतारा धांसू प्रीपेड प्लान, 97GB डाटा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग
Vodafone का यह प्रीपेड प्लान Airtel और Jio के 400 रुपये के नीचे के प्रीपेड प्लान्स को चुनौती देगा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Vodafone ने एक और प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 69 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को Vodafone Play का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। Vodafone का यह प्रीपेड प्लान Airtel और Jio के 400 रुपये के नीचे के प्रीपेड प्लान्स को चुनौती देगा। इसके अलावा Vodafone ने हाल ही में अपने 399 रुपये के प्रीपेड प्लान को रिवाइज भी किया है। इस प्लान में यूजर्स को अब ज्यादा बेनिफिट्स दिया जा रहा है। आइए, जानते हैं Vodafone के इन प्लान्स के बारे में
Vodafone 396 रुपये वाला प्लान
Vodafone के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 69 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। साथ ही, इस प्लान में अन्य प्रीपेड प्लान्स की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ दिया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को नेशनल रोमिंग में भी इनकमिंग और आउटगोइंग के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। इस प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो Vodafone के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.4GB डाटा का लाभ मिलता है। इस तरह कुल मिलाकर 96.6GB डाटा का लाभ यूजर्स को मिलता है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ ले सकते हैं। इस प्लान में Vodafone Play का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसमें यूजर्स 5000 से ज्यादा मूवीज और 300 से ज्यादा लाइव टीवी का भी लाभ ले सकते हैं।
Vodafone 399 रुपये वाला प्लान
Vodafone के इस प्रीपेड प्लान में पहले यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। अब इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान में पहले प्रतिदिन 1.4GB डाटा का लाभ दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान में प्रतिदिन प्रतिदिन 1GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में भी यूजर्स को नेशनल रोमिंग में इनकमिंग और आउटगोइंग के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ ले सकते हैं।