Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smart TV खरीदने से पहले स्क्रीन साइज का क्यों रखें ध्यान, जानें

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Sun, 28 Oct 2018 01:16 PM (IST)

    कई बार हम जरूरत से ज्यादा बड़ी स्क्रीन साइज का टीवी अपने ड्राइंग रूम में लगाते हैं और कई बार हम जरूरत से छोटे साइज की टीवी अपने ड्राइंग रूम में लगाते ...और पढ़ें

    Hero Image
    Smart TV खरीदने से पहले स्क्रीन साइज का क्यों रखें ध्यान, जानें

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। पिछले कुछ सालों में Smart TV का चलन काफी बढ़ गया है। अब लोग घरों में पारंपरिक बॉक्स वाले टीवी की जगह एलसीडी या एलईडी वॉल टीवी लगाना पसंद करते हैं। Smart TV आपको छोटे स्क्रीन साइज से लेकर बड़े स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। जब आप टीवी खरीदने जाते हैं तो आपको दिमाग में यही बात चलती है कि ड्राइंग रूम में किस स्क्रीन साइज का टीवी लगाना बेहतर होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बार हम जरूरत से ज्यादा बड़ी स्क्रीन साइज का टीवी अपने ड्राइंग रूम में लगाते हैं और कई बार हम जरूरत से छोटे साइज की टीवी अपने ड्राइंग रूम में लगाते हैं। जो देखने में अटपटा सा लगता है। ड्राइंग रूम में फर्नीचर के साथ ही टीवी की साइज भी काफी मायने रखता है। आज हम आपको अलग-अलग स्क्रीन साइज की टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि Smart TV खरीदने से पहले आप अपने टीवी की स्क्रीन साइज का ध्यान रख सकें।

    छोटे साइज (24-32 इंच) वाले टीवी

    आमूमन इस स्क्रीन साइज वाले टीवी का इस्तेमाल कंप्यूटर मॉनिटर के लिए किया जाता है। इस साइज के टीवी की कीमत तो कम होती ही है साथ ही इसे आप छोटे ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं। इस साइज के टीवी आपके वॉल का स्पेस भी कम लेता है और देखने में भी अच्छा लगता है। आजकल लॉन्च होने वाले इस साइज वाले स्मार्ट टेलिविजन में 4K क्वालिटी की वीडियो देख सकते हैं। छोटे परिवार और घरों के लिए यह टीवी सबसे बेहतर माना जाता है। इस साइज वाले टीवी की कीमत 20-40 हजार रुपये के बीच होती है।

    मीडियम साइज (40-43 इंच) वाले टीवी

    इस साइज के टीवी को सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इन स्मार्ट टीवी का साइज न तो ज्यादा छोटा होता है न ही ज्यादा बड़ा। साथ ही इन टीवी में आप मूवीज से लेकर स्पोर्ट्स का बेहतर लुफ्त ले सकते हैं। अगर आपके ड्राइंग रूम में अच्छा स्पेस है तो इस साइज वाले टीवी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस साइज की टीवी की कीमत आमूमन 40-60 हजार रुपये के बीच होती है।

    इनफिनिटी या बड़ी स्क्रीन साइज वाली टीवी

    इस साइज की टीवी पर आपको बेहतर स्पोर्ट्स का आनंद मिल सकेगा। साथ ही, इस स्क्रीन साइज की टीवी का रिजोल्यूशन ज्यादा होता है। इस साइज के टीवी आपके ड्राइंग रूम के वॉल को पूरा कवर कर सकते हैं। अगर आपके ड्राइंग रूम काफी बड़ा है तो इस साइज वाले टीवी आपके ड्राइंग रूम में चार चांद लगा सकते हैं। इसकी कीमत 60 हजार से लेकर 3 लाख तक हो सकती है।