Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JioTag vs Apple Tag: फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानिए एक-दूसरे से कितने अलग हैं ये दोनों डिवाइस

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 03:37 PM (IST)

    JioTag vs Apple Tag हाल ही में Jio ने अपना ट्रैकिंग डिवाइस JioTag को पेश किया। इसकी मदद से आप खोए हुए डिवाइस को ट्रैक कर सकते हैं। इसकी कीमत भी काफी कम है। Apple का अपना Air Tag आता है। आइए दोनों के बीच अंतर जानते हैं। (फोटो-जागरण)

    Hero Image
    Jio Tag vs Apple Airtag: Here everything you need to know about it price features

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance Jio ने Jio Tag नाम से एक ब्लूटूथ डिवाइस लॉन्च किया है। यूजर्स अपने आइटम को इसमें अटैच करके ढूंढ सकते हैं। यह डिवाइस Apple Air tag को जबरदस्त टक्कर दे सकता है। कीमत के मामले में जियो टैग, Apple के Air Tag से बहुत सस्ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जियो टैग की कीमत ऐपल टैग से करीब आधी है। जियो टैग की कीमत 2199 है। लेकिन इसे स्पेशल लॉन्च के तहत इसे सिर्फ 749 में खरीदा जा सकता है। वहीं Apple Air Tag की कीमत 3,490 है। आइए डिटेल से जानते हैं की इन दोनों टैग के बीच में क्या अंतर है।

    जियो टैग क्या है?

    Jio टैग एक कॉम्पैक्ट और पॉवरफुल ब्लूटूथ डिवाइस है। इससे यूजर्स आसानी से अपने आइटम्स को लिंक करके उनकी लोकेशन को ट्रैक और ट्रेस कर सकते हैं। ट्रॉली, बैग, चाबियां, पर्स सभी को इस डिवाइस से जोड़ा जा सकता है और जल्दी से ट्रैक किया जा सकता है। यह टैग सफेद रंग में उपलब्ध है और इसका वजन 9.5 ग्राम है। यह डिवाइस को 20 मीटर घर के अंदर और 50 मीटर बाहर तक ट्रैक कर सकता है।

    Jio अगर आप बैग, चाबियां आदि जैसी चीजें खो देते हैं यदि टैग जुड़ा हुआ है, तो आप आसानी से टैग कर सकते हैं और आइटम ढूंढ सकते हैं। यह टूल उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो विदेश यात्रा करते हैं और अक्सर चीजें खो देते हैं। साथ ही आप इसे अपने पसंदीदा पालतू जानवरों (कुत्ते, बिल्ली) पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने पालतू जानवरों को टैग लगाकर भी उन्हें ट्रैक कर सकते हैं। Jio टैग खरीद पर डोरी और एक्स-रे बैटरी के साथ आता है।

    Jio Tag vs Apple Airtag

    Jio Tag और Apple Airtag दोनों ब्लूटूथ सक्षम हैं, लेकिन वे कीमत, उपयोग आदि जैसी कई विशेषताओं में भिन्न हैं। Jio टैग Apple Airtag से काफी सस्ता है। जियो टैग की कीमत 749 रुपये और एयरटैग की कीमत 3,190 रुपये है। जियो टैग 50 मीटर की दूरी तक आउटडोर ट्रैक कर सकता है।

    वहीं AirTag अपनी रेंज बढ़ाने के लिए Apple के Find My नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। AirTag IP67 जल प्रतिरोधी है। इस बीच, Jio टैग का इस्तेमाल Android और Apple दोनों फोन पर किया जा सकता है। वहीं, AirTag का इस्तेमाल सिर्फ Apple फोन में ही किया जा सकता है।