विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो ओप्पो मानसून ऑफर: मिल रहा 3200 जीबी डाटा और बहुत कुछ

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 05:47 PM (IST)

यूजर्स के लिए मानसून ऑफर के तौर पर जियो ने एक जबरदस्त ऑफर पेश किया है, जानें

जियो ओप्पो मानसून ऑफर: मिल रहा 3200 जीबी डाटा और बहुत कुछ
जियो ओप्पो मानसून ऑफर: मिल रहा 3200 जीबी डाटा और बहुत कुछ

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के साथ साझेदारी की है। इसके तहत नया ओप्पो फोन खरीदने पर जियो यूजर्स को 3.2 टीबी 4जी डाटा के अलावा 4900 रुपय क बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। यह ऑफर ओप्पो फोन खरीदने वाले नए और पुराने सभी जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। भारती एयरटेल ने गूगल पिक्सल 2 रेंज के स्मार्टफोन्स पर ऑफर पेश किया है। इस फोन को एयरेटल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

जानें जियो की ऑफर डिटेल्स:

यूजर्स को ओप्पो का फोन खरीदने पर 1,800 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक 600 रुपये के तीन हिस्सो में जियो मनी क्रेडिट के तौर पर मिलेगा। साथ ही 50 रुपये के 36 कूपन भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही पार्टनर कूपन के तौर पर 1,300 रुपये का मेक माय ट्रिप डिस्काउंट कूपन भी दिया जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यूजर्स 4900 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे। डाटा की बात करें तो यूजर्स को 3.2 टीबी यानी 3200 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स के पास 198 रुपये या 299 रुपये का प्लान होना अनिवार्य है।

एयरटेल दे रहा गूगल पिक्सल 2 पर ये ऑफर:

पिक्सल 2 के 64 जीबी वैरिएंट के लिए 10,599 रुपये की डाउनपेमेंट और 128 जीबी वैरिएंट के लिए 12,599 रुपये की डाउनपेमेंट करनी होगी। डाउनपेमेंट के बाद 18 महीने की ईएमआई पर यह फोन खरीदा जा सकेगा जिसमें प्रतिमहीने 2,799 रुपये ईएमआई के तौर पर देने होंगे।

पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी वैरिएंट के लिए 15,599 रुपये की डाउनपेमेंट और 128 जीबी वैरिएंट के लिए 22,599 रुपये की डाउनपेमेंट करनी होगी। डाउनपेमेंट के बाद 18 महीने की ईएमआई पर यह फोन खरीदा जा सकेगा जिसमें प्रतिमहीने 2,799 रुपये ईएमआई के तौर पर देने होंगे। इस ईएमआई में पोस्टपेड प्लान की कीमत भी सम्मिलित है।

पोस्टपेड प्लान में मिलेंगे ये फायदे:

इन फोन्स के साथ यूजर्स को पोस्टपेड प्लान लेना होगा जिसमें उन्हें एयरटेल टीवी सब्सक्रिप्शन, 1 साल क लिए फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन और फ्री एयरटेल सिक्योर डिवाइस प्रोटेक्शन जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा 50 जीबी डाटा समेत अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और नेशनल रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

इन 5 एप्स की मदद से महीने भर में घटाएं 4 किलो वजन

FIFA 2018: जियो यूजर्स को रोजाना मिलेगा 2GB अतिरिक्त डाटा, जानें अन्य कंपनियों के प्लान

IRCTC eWallet अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर अपनाएं ये 4 आसान स्टेप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।