विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA 2018: जियो यूजर्स को रोजाना मिलेगा 2GB अतिरिक्त डाटा, जानें अन्य कंपनियों के प्लान

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 05:47 PM (IST)

FIFA 2018 के लिए सभी टेलिकॉम कंपनियों ने यूजर्स के लिए कई प्लान्स उतारे हैं

FIFA 2018: जियो यूजर्स को रोजाना मिलेगा 2GB अतिरिक्त डाटा, जानें अन्य कंपनियों के प्लान
FIFA 2018: जियो यूजर्स को रोजाना मिलेगा 2GB अतिरिक्त डाटा, जानें अन्य कंपनियों के प्लान

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस जियो समेत तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने फीफा वर्ल्ड कप के दौरान ग्राहकों के लिए ऑफर्स बाजार में उतारे हैं। रिलायंस जियो अपने सभी प्रीपेड यूजर्स को बिना कोई रिचार्ज किए ही डाटा ऑफर कर रहा है। हालांकि, यह ऑफर सीमित अवधि के लिए ही है। जियो यूजर्स को 4 दिन के लिए रोजाना 2GB अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूजर के पास प्राइम मेंबरशिप होना जरूरी है, साथ ही जियो नंबर पर पहले से ही कोई रेग्युलर प्लान एक्टिवेट होना चाहिए। आइए जानते हैं जियो यूजर्स किस तरह से इसका लाभ उठा सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में माय जियो एप इंस्टॉल करें। (अगर फोन में माय जियो एप इंस्टॉल नहीं हो तो)

स्टेप 2: अब अपने जियो नंबर से लॉग-इन करें। लॉग-इन करने के बाद आपको अपने प्लान और नंबर की जानकारी एप के होम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 3: आपके नंबर पर जो प्लान एक्टिव होगा उसकी जानकारी वहां दिखाई देगा। अब आप व्यू डिटेल्स (या अधिक जानकारी) पर टैप करें।

स्टेप 4: टैप करने के बाद आप जब नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको जियो फीफा फुटबॉल पैक दिखाई देगा। यहां आपको इस पैक से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

FIFA 2018 एयरटेल ऑफर्स:

एयरटेल लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में जियो से भी एक एकदम आगे बढ़ गया है। एयरटेल अपनी एप पर सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी लाइव स्ट्रीमिंग सेवा फ्री में उपलब्ध करवा रहा है। इतना ही नहीं, मैच के पीछे के सीन्स जैसा एक्सक्लूसिव कंटेंट भी एयरटेल उपलब्ध करवा रहा है। एयरटेल एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

जियो समेत अन्य कंपनियों के फीफा ऑफर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

Flipkart-Amazon पर सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 12,200 रुपये तक का ऑफर

पासपोर्ट सेवा के नाम पर कभी न डाउनलोड करें ये 15 फर्जी एप, हो सकता है बड़ा नुकसान

घर बैठे PAN कार्ड बनाने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।