विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart-Amazon पर सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 12,200 रुपये तक का ऑफर

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 28 Jun 2018 03:30 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Jun 2018 06:31 PM (GMT+05:30)

सैमसंग गैलेक्सी ए6 और गैलेक्सी जे7 Duo पर फ्लिपकार्ट और अमेजन पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है

Flipkart-Amazon पर सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 12,200 रुपये तक का ऑफर
Flipkart-Amazon पर सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 12,200 रुपये तक का ऑफर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सैमसंग के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन पर इन दिनों लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए6 अमेजन इंडिया पर ऑफर्स के साथ सस्ते में मिल रहा है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 12,200 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में

सैमसंग गैलेक्सी A6 पर मिलने वाले ऑफर्स:

सैमसंग गैलेक्सी A6 के 4GB रैम और 32GB मेमोरी वाले वेरिएंट को भारत में 21,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह फोन 2,000 रुपये डिस्काउंट के साथ 19,990 रुपये में उपलब्ध है। यह डिस्काउंट सिर्फ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। रिटेल स्टोर पर यह फोन लॉन्च प्राइस में ही मिल रहा है। फिलहाल इसके 64GB वाले वेरिएंट के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ सकता है। लॉन्च होने के बाद भी यह वेरिएंट भारत में सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 22,990 रुपये के लॉन्चिंग प्राइस से 1,000 रुपये कम में इसे सेल के लिए उतार सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo पर मिलने वाले ऑफर्स:

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 17,990 रुपये में भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को ग्राहक 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर 12,200 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा वीजा कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसे एक्सिस बैंक बज कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo के स्पेसिफिकेशन्स:

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन 4GB रैम और 32GB मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 7884 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर रन करता है। पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP + 5MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी A6 के स्पेसिफिकेशन्स:

सैमसंग गैलेक्सी A6 में 5.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720X1480 पिक्सल है। फोन में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन ड्यूल सिम को स्पोर्ट करता है और यह एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमे 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं इसके फ्रंट में भी 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है जिसका अपर्चर f/1.9 है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A6 के 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,990 रुपये है जबकि 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

Idea और Airtel में ऑफर्स की जंग, कई बेनिफिट्स के साथ उतारे प्रीपेड प्लान

गूगल होम और अमेजन इको स्मार्ट स्पीकर की कीमत में कटौती, जानें ऑफर्स

शाओमी ने भारतीय यूजर्स के लिए MIUI10  में जोड़े 5 नए फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।