विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 5 एप्स की मदद से महीने भर में घटाएं 4 किलो वजन

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Tue, 26 Jun 2018 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 11:27 AM (IST)

आपके डाइट से लेकर आपकी सेहत तक का ख्याल रखते हैं ये 5 एप्स

इन 5 एप्स की मदद से महीने भर में घटाएं 4 किलो वजन
इन 5 एप्स की मदद से महीने भर में घटाएं 4 किलो वजन

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आप मोटापे से परेशान हैं? क्या आप व्यस्त समय के कारण Gym जानें का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो हम आपके लिए 4 एप्स लेकर आए हैं जो डाइट से लेकर आपकी सेहत तक का ध्यान रखते हैं। ये एप्स आपका डाइट प्लान से लेकर आपको कब-कब पानी पीना है इसकी जानकारी देते हैं। इन एप्स को सही से फॉलो करने पर आप चार किलो तक अपना वजन घटा सकते हैं। तो जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

MyFitnessPal: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.6 स्टार मिला है। एप को 17 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 24 एमबी है।

फीचर्स: एप में 6 लाख ये ज्यादा का डाटाबेस मौजूद है, जिसमें कई तरह के डाइट्स की जानकारी मिलती है। एप काफी लोकप्रिय है। एप में बारकोड स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एप की मदद से आप किसी भी खाद्य पदार्थ की कैलोरी का हिसाब लगा सकते हैं। मोटिवेट करने के लिए एप्स में कई तरह के टिप्स मिलते हैं। एप आपका डाइट प्लान तैयार करता है। इस प्लान के जरिए आप अपने वेट का कंट्रोल कर सकते हैं।

30 Day Fitness Challenge: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप की साइज 11एमबी है, इसे 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रिव्यू दिया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.8 रेटिंग मिली है।

फीचर्स: यह एक फिटनेट एप है। एप में कई सारे लेवल दिए गए हैं, आपको उन लेवल का फॉलो करना है। ये एप फिटनेस लवर्स की पहली पसंद में से एक है। एप में आपके फूड डायट से लेकर हेल्थ एक्टिविटी तक की सारी जानकारी मिलती है।

Lose It: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है, जिसे 66 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 33 एमबी है।

फीचर्स: एप आपसे आपके बारे में कुछ सवाल करेगा। इन सवालों का आपको जवाब देना होगा, जिनके आधार पर एप आपका फूड प्लान तैयार करेगा। एप को आप डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा एप आपकी एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है।

Water Drink Reminder: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है। एप को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 7.2 एमबी है।

फीचर्स: एप आपको बताता है कि दिनभर में आपको कितनी बार और कब-कब पानी पीना है। गूगल फिट के जरिए एप आपके वजन को भी मॉनिटर करता है। एप में चार्ट और लॉग की मदद से आप अपनी सारी जानकारी को देख सकते हैं। एप में सिड्यूल करने के साथ आप अपने डाटा को बैकअप भी कर सकते हैं। दरअसल हम सब जानते हैं कि मोटोपा कम करने में पानी की एक बड़ी भूमिका रहती है।

HealthifyMe: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.6 स्टार मिला है। एप की साइज 27 एमबी है।

फीचर्स: एप में इस बात का दावा किया गया है कि प्लान फोलो करने पर आप एक महीने में 2 किलोग्राम तक वजन घटा सकते हैं। एप आपके फिटनेस डारगेट को सेट करता है। एप को आप डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

1 मिनट से भी कम समय में बदलें अपने नए Gmail का पासवर्ड, पढ़ें प्रोसेस

नशे की आदत छुड़ाने से लेकर खाना बनाने और बिजनेस शुरू करने में काम आएंगे ये 4 एप्स

Truecaller में हुआ बड़ा बदलाव, अब आपकी प्रोफाइल देखने वाले का नाम बताएगा एप 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।