BIS पर लिस्ट हुआ Jio का नया सस्ता फीचर फोन, Bharat B2 के नाम से मार्केट में जल्द करेगा एंट्री
Jio Bharat B2 फीचर फोन जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकता है। जियो का यह फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड में लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है लेकिन फोन का नाम कन्फर्म होता है। जियो का यह फोन अक्टूबर में लॉन्च हुए Bharat B1 का अपग्रेड वर्जन होगा जो UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जल्द ही सस्ता फीचर फोन Jio Bharat B2 को लॉन्च करेगा। कंपनी की ओर से फिलहाल इस फोन को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की गई हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है जियो का यह फीचर फोन सर्टिफिकेशन साइट में स्पॉट किया गया है।
इस फोन को लेकर सर्टिफिकेशन में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि यह फोन अक्टूबर 2023 में लॉन्च हुए Jio Bharat B1 के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ पेश किया जाएगा।
BIS में लिस्ट हुआ जियो का अपकमिंग फोन
रिपोर्ट्स की माने तो जियो का नया फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) में मॉडल नंबर JBB121B1 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में जियो फोन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है।
खबरों के मुताबिक यह फोन भारत में Jio Bharat B2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि कंपनी आने वाले दिनों में फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी शेयर कर सकता है।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) क्या है?
ब्योरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) देश की राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। इसकी स्थापना 1974 में हुई थी। पहले इसे इंडियन स्टेंडर्ड्स इंस्टिट्यूशन (ISI) के नाम से जाना जाता था। यह संस्था उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत काम करती है।
यह भी पढ़ें : भारत में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ Gemini App, iPhone वालों को भी Google App पर मिलेगा Gemini Button
Jio Bharat B1 की खूबियां
- Jio Bharat B1 स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी और UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह फोन 23 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
- Jio Bharat B1 में 2.4-इंच का QVGA रेक्टेंगुलर डिस्प्ले दिया गया है।
- जियो के इस फोन में 50MB की रैम, Bluetooth, 4G, Wi-Fi, और USB कनेक्विटेविटी और सिंगल नैनो सिम कार्ड के साथ आता है।
- Jio Bharat B1 में 2,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में स्टेंडबाय मोड में 343 घंटे तक का बैकअप देता है।
- फोन में यूपीआई पेमेंट के लिए JioPay के साथ-साथ JioCinema और JioSaavn दिया गया है।
Jio Bharat B1 की कीमत
Jio Bharat B1 4G फोन को 1,299 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।