Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग ने YouTube पर भी रचा इतिहास, सबसे ज्यादा देखा गया ISRO का यह लाइवस्ट्रीम

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:00 PM (IST)

    ISRO ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड बनाए हैं। जब भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बनने का रिकॉर्ड बनाया तो 8059688 से अधिक लोग इसे लाइव देख रहे थे। चंद्रयान-3 लाइवस्ट्रीम ने स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के 3.4 मिलियन दर्शकों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    Hero Image
    Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के साथ ISRO ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Chandrayaan 3:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो अपने आधिकारिक YouTube Channel पर इसका सीधा प्रसारण कर रहा था। इस लाइव प्रसारण को एक साथ 85 लाख यानी करीब 8.5 मिलियन लोगों ने देखा, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO के YouTube Channel पर आए इतने लाइव व्यूअर्स 

    जब भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बनने का रिकॉर्ड बनाया, तो 80,59,688 से अधिक लोग इसे लाइव देख रहे थे। इस बीच, जब चंद्रयान-3 लैंडर ने चंद्रमा की सतह को छुआ तो फेसबुक पर 355.6K से अधिक लोग जुड़े हुए थे। ये सभी व्यूअर्स ISRO के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जुड़े हुए थे।

    दूरदर्शन का कैसा रहा प्रदर्शन? 

    टीवी पर कितने लोगों ने दूरदर्शन का प्रसारण देखा, इसकी आधिकारिक संख्या अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन जब चंद्रयान -3 विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह को छुआ था, उस समय चैनल के यूट्यूब लिंक पर 750,822 से अधिक लोग जुड़े हुए थे।

    Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग के साथ बने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

    भारत ने अपना चंद्र मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, क्योंकि चंद्रयान-3 ने आज चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है। भारत का ऐतिहासिक चंद्र मिशन जितना सफल रहा, उतनी ही लैंडिंग की लाइवस्ट्रीम भी सफल रही। चंद्रयान-3 लाइवस्ट्रीम ने स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के 3.4 मिलियन दर्शकों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ISRO ने चंद्रयान-3 के साथ एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड बनाए हैं।