विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iQoo ने उठाया Neo 8 series से पर्दा, इन खूबियों के साथ आए दो नए Smartphone

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 24 May 2023 10:55 AM (IST)

iQoo Neo 8 series iQoo ने हाल ही में दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन iQoo Neo ...और पढ़ें

iQoo Neo 8 series Two New Smartphone Feature, Pic Courtesy- Vivo
iQoo Neo 8 series Two New Smartphone Feature, Pic Courtesy- Vivo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी iQoo ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज iQoo Neo 8 पेश की है। कंपनी ने इस सीरीज में दो स्मार्टफोन iQoo Neo 8 और iQoo Neo 8 Pro का तोहफा दिया है। कंपनी के दोनों ही नए डिवाइस चीन में लॉन्च हुए हैं।

इन स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग ओपन हो चुकी है, जबकि 31 मई को फोन की पहली सेल होने जा रही है। आइए जल्दी से iQoo Neo 8 series में लाए गए दोनों स्मार्टफोन वेरिएंट्स की खूबियों पर एक नजर डाल लें-

किस कीमत पर लॉन्च हुए हैं स्मार्टफोन?

सबसे पहले कीमत की बात करें तो iQoo Neo 8 के 12GB + 256GB बेस वेरिएंट को CNY 2,499 (लगभग 29,300 रुपये) पर लॉन्च किया गया है। iQoo Neo 8 के 12GB + 512GB वेरिएंट को CNY 2,799 (लगभग 32,800 रुपये) और टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB को CNY 3,099 (लगभग 36,400 रुपये) पर लॉन्च किया गया है।

दूसरी ओर iQoo Neo 8 Pro के 16GB + 256GB वेरिएंट को CNY 3,299 (लगभग 38,700 रुपये) पर लॉन्च किया गया है। iQoo Neo 8 Pro के 16GB + 512GB वेरिएंट को CNY 3,599 (लगभग 42,300 रुपये) पर लॉन्च किया गया है।

iQoo Neo 8 series की क्या हैं खूबियां?

iQoo Neo 8 स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन Night Rock, Match Point, और Surf के साथ पेश किया है। iQoo Neo 8 और iQoo Neo 8 Pro में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। प्रो मॉडल को कर्व्ज एज डिजाइन के साथ लाया गया है।

iQoo Neo 8 को कंपनी ने octa-core Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC चिपसेट के साथ पेश किया है।iQoo Neo 8 Pro को octa-core MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट के साथ लाया गया है।

iQoo Neo 8 series में कितने मेगापिक्सल का कैमरा?

iQoo Neo 8 में 50-megapixel प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जबकि iQoo Neo 8 Pro को 50-megapixel Sony IMX866V मेन सेंसर के साथ लाया गया है।

दोनों ही मॉडल्स में 16-megapixel फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों हैंडसेट में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाए गए हैं।