विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone XR के प्री-ऑर्डर 19 अक्टूबर से भारत में होंगे शुरू, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 18 Oct 2018 10:31 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 04:02 PM (IST)

iPhone XR को 19 अक्टूबर से भारत समेत 50 देशों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा

iPhone XR के प्री-ऑर्डर 19 अक्टूबर से भारत में होंगे शुरू, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
iPhone XR के प्री-ऑर्डर 19 अक्टूबर से भारत में होंगे शुरू, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेरिका की कंपनी ऐप्पल ने पिछले महीने 3 iPhones लॉन्च किए थे। iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR में से दो फोन को पहले ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, iPhone XR को 19 अक्टूबर से भारत समेत 50 देशों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है।

iPhone XR की कीमत:

इस फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है। वहीं, इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 91,900 रुपये है। अगर XS और XS Max से तुलना की जाए तो इन फोन्स की कीमत 1,00,000 रुपये से शुरू है। आपको बता दें कि iPhone XR को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

iPhone XR के फीचर्स:

इसमें 6.1 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है जो बैटरी की बचत करता है। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1792×828 पिक्सल का दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें इनमें Apple A12 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। जो न्यूरल इंजन पर काम करता है एवं प्रोसेसिंग कैपेसिटी को बढ़ाते हैं। फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोन के कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 7 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में सेवन लेयर कलर प्रोसेस दिया गया है। साथ ही फोन के डिजाइन की बात करें तो यह एयरोस्पेस ग्रेड अल्युमीनियम बैंड्स बॉडी के साथ डिजाइन किया गया है। फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें:

ग्राहकों की डिमांड पर अमेजन फिर लाएगा ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, 90 फीसद तक मिलेगा ऑफ

सोनी के 6 स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई 10000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

BSNL ने त्योहार के मौके पर पेश किया 78 रुपये का प्लान, मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।