विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन 24 अक्टूबर को फिर लाएगा ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, 90 फीसद तक ऑफ

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 18 Oct 2018 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 10:22 AM (IST)

कंपनी के बैनर के मुताबिक ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को ग्राहकों की डिमांड पर फिर से शुरू किया जा रहा है। इस सेल को Wave 2 भी कहा जा रहा है

अमेजन 24 अक्टूबर को फिर लाएगा ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, 90 फीसद तक ऑफ
अमेजन 24 अक्टूबर को फिर लाएगा ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, 90 फीसद तक ऑफ

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के खत्म होने के बाद कंपनी ने दूसरी फेस्टिव सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी के बैनर के मुताबिक ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को ग्राहकों की डिमांड पर फिर से शुरू किया जा रहा है। इस सेल को Wave 2 भी कहा जा रहा है। इस सेल की शुरुआत 24 अक्टूबर रात 12 बजे से होगी। यह सेल 28 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन्स समेत अन्य प्रोडक्टस पर 90 फीसद की छूट दी जाएगी। वहीं, हर रोज Redmi 6A की सेल भी आयोजित की जाएगी।

Redmi 6A की सेल रोज होगी आयोजित:

इस सेल के दौरान Redmi 6A की फ्लैश सेल रोज आयोजित होगी। यह सेल दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। कंपनी ने अपने प्रेस नोट में बताया है कि इस सेल में भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

मिलेगी 90 फीसद तक की छूट:

Wave 2 सेल के दौरान फैशन प्रोडक्ट्स पर 90 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही 15 फीसद का अतिरिक्त कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, होम और किचन एप्लायंसेज पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट और 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा टीवी पर 60 फीसद और बाकी एप्लायंसेज पर 80 फीसद तक का ऑफ मिलेगा।

अन्य ऑफर्स:

ICICI और सिटी बैंक के यूजर्स को पेमेंट करने पर 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, एप्लायंसेज, फैशन, घर के सामानों समेत कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। साथ ही फायर टीवी स्टिक और एको 3rd जेनरेशन जैसे अमेजन प्रोडक्टस पर भी डिस्काउंट उपलब्ध होगा। बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद के ग्राहक प्राइम नाउ ऐप के जरिए मात्र 2 घंटे में अपने सामान की डिलीवरी का लाभ उठा पाएंगे।

वहीं, सैमसंग ने Upsize Now फेस्टिव सेल की शुरुआत कर दी है। यह सेल 11 नवंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान स्मार्ट टीवी, फ्रिज, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन पर 25 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

सैमसंग Upsize Now फेस्टिव सेल:

65 इंच या उससे अधिक का सैमसंग QLED टीवी खरीदने पर ग्राहकों को 64,900 रुपये तक का Galaxy S9+ स्मार्टफोन फ्री में दिया जाएगा। वहीं, 55 इंच का सैमसंग QLED टीवी खरीदने पर ग्राहकों को 67,900 रुपये तक का स्मार्ट टीवी फ्री दिया जाएगा।

75 इंच, 65 इंच और 55 इंच का UHD टीवी खरीदने पर ग्राहकों को 17,900 रुपये तक का होम थिएटर और 11,500 रुपये तक का साउंडबार फ्री दिया जाएगा।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/tech-news-samsung-upsize-now-festive-sale-top-deals-on-smart-tvs-and-appliances-18544659.html

यह भी पढ़ें:

OnePlus 6T की भारत में कीमत का हुआ खुलासा, जानें किस कीमत में आएगा फोन

6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Nokia X7, जानें कीमत

सैमसंग Upsize Now फेस्टिव सेल शुरू, इन प्रोडक्टस को खरीदने पर फ्री मिल रहा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।