Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    iOS 18.4 अपडेट कब होगा रिलीज, सिरी को मिलेंगे नए फीचर्स; iPhone वालों की होगी मौज

    iOS 18.4 अपडेट कब रिलीज होगा। इस बारे में एपल ने कुछ भी ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसे जल्द रिलीज किया जा सकता है। इसमें सिरी को स्मार्ट बनाने के लिए नए फीचर्स मिलेंगे। साथ ही नई लैंग्वेज भी शामिल होंगी। इन AI-पावर्ड बदलावों की वजह से सिरी स्क्रीन पर चल रही टास्क ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकेगा।

    By Jagran News Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 17 Feb 2025 06:00 PM (IST)
    Hero Image
    Siri को और भी स्मार्ट बनाने के लिए एपल इंटेलिजेंस की सुविधा मिलेगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple जल्द ही iOS 18.4 अपडेट को रिलीज करने जा रहा है। नए अपडेट में कई अपग्रेड फीचर्स को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार iOS 18.4 का बीटा वर्जन इस सप्ताह यानी 19 फरवरी से पहले आ सकता है। इसके बाद पब्लिक रोलआउट भी जल्द ही होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Siri में एपल इंटेलिजेंस अपग्रेड

    iOS 18.4 अपडेट के साथ Siri को और भी स्मार्ट बनाने के लिए एपल इंटेलिजेंस की सुविधा मिल सकती है। इन AI-पावर्ड बदलावों की वजह से सिरी स्क्रीन पर चल रही टास्क ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकेगा। ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन बेहतर होगा और पर्सनल रेफरेंस की मदद ले सकेगा।

    किन्हें मिलेंगे नए फीचर्स

    हालांकि, यह सुविधाएं सभी iPhones पर उपलब्ध नहीं होंगी। Apple Intelligence फीचर्स iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और iPhone 16 सीरीज में मिलेंगे। ऐसी संभावना है कि ये AI बेस्ड Siri फीचर्स iOS 18.5 या बाद के किसी iOS 18.4 बीटा वर्जन में देरी से उपलब्ध हो सकते हैं।

    Apple Intelligence में नई लैंग्वेज

    एपल ने पहले घोषणा की थी कि अप्रैल में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ एपल इंटेलिजेंस को और लैंग्वेज में विस्तार किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी (भारत, सिंगापुर), चीनी, फ्रांसीसी, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, स्पेनिश और वियतनामी जैसी भाषाएं शामिल होंगी।

    इमोजी

    मैकरूमर्स के अनुसार, iOS 18.4 में नए इमोजी शामिल होंगे। आंखों के नीचे बैग वाला चेहरा, उंगलियों के निशान, बिना पत्तों वाले पेड़, जड़ वाली सब्जियां, वीणा, फावड़ा, छींटे और कई दूसरी चीजें शामिल की जा सकती हैं।

    जल्द आ रहा iPhone SE 4

    न्यू जनरेशन iPhone SE 4 के लॉन्च के बारे में कई दिनों की अटकलों के बाद अब ऐसा लग रहा है कि एक ऑफिशियल डेट सामने आ गई है। एपल के सीईओ टिम कुक ने गुरुवार को एक X पोस्ट में 19 फरवरी को एक प्रोडक्ट लॉन्च की घोषणा की है। कुक ने अपने ट्वीट में कहा कि अगले हफ्ते एपल फैमिली में एक नया मेंबर आएगा। उन्होंने कहा, 'फैमिली के नए मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।'

    सात सेकंड के प्रमोशनल क्लिप में अगले बुधवार को होने वाले लॉन्च को टीज किया गया है। हालांकि, सीईओ ने एक मेटैलिक एपल लोगो के अलावा और कोई डिटेल्स ऑफर नहीं की, जिसके चारों ओर एक चमकदार रिंग है।

    यह भी पढ़ें- 15000 रुपये से कम में लॉन्च होगा Vivo T4x 5G, मिलेगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी