Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुख्ता होने वाली iPhone यूजर्स की सिक्योरिटी, जल्द आ रहा है iOS 17.3 अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:30 PM (IST)

    एपल आईफोन यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए 17.3 अपडेट लेकर आने वाला है। फिलहाल ये अपडेट बीटा डेवलपर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा। जो एडिशनल सिक्योरिटी को मजबूत करेगा। इस अपडेट के मिलने के बाद किसी भी पासकोड को एक्सेस करने के लिए फेस दिखाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    Hero Image
    अब iPhone यूजर्स की बढ़ जाएगी सिक्योरिटी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल के आईफोन सिक्योरिटी के मामले में काफी पुख्ता हैं। यही वजह है कि कंपनी यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट रोलआउट करती रहती है। इन दिनों iOS 17.3 अपडेट को लेकर खबरें चल रही हैं। इस अपडेट को आने वाले कुछ समय में यूजर्स के लाया जाएगा। इसमें 17.2 अपडेट की तुलना में क्या अलग मिल सकता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब आएगा iOS 17.3 अपडेट?

    आईफोन के इस अपडेट को लेकर एपल ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में इसे रोलआउट किया जा सकता है। इन दिनों ये बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें पिछले अपडेट में रोलआउट किए गए फीचर्स को दिए जाने की बात रिपोर्ट्स में कही जा रही है। एपल ने कुछ दिनों पहले नेक्स्ट जनरेशन कार प्ले और सपोर्ट एयरप्ले को लॉन्च किया था। ऐसे में ये iOS 17.3 में भी जारी रहेंगे।

    ये भी पढ़ें- iQOO लेकर आ रहा है इस फीचर के साथ दो जबरदस्त स्मार्टफोन, देखें क्या होंगी खूबियां

    अपडेट में क्या होंगे फीचर

    इस अपडेट में कंपनी यूजर्स की सिक्योरिटी को मजबूत करने वाली है। अपडेट में स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा। जो एडिशनल सिक्योरिटी को मजबूत करेगा। इस अपडेट के मिलने के बाद किसी भी पासकोड को एक्सेस करने के लिए फेस दिखाने की जरूरत होगी। Apple ID पासवर्ड को बदलना और भी सुरक्षित हो जाएगा। फोन के चोरी होने की स्थिति में फोन का सेंसेटिव डेटा बाहर जाने खतरा कम हो जाएगा।

    एपल म्यूजिक कोलेबरेटिव प्लेलिस्ट फीचर

    बता दें, इस फीचर को 17.2 अपडेट में दिया गया था लेकिन बाद में इसे रिमूव कर दिया गया। हालांकि अब ये फीचर अपग्रेड होकर 17.3 अपडेट में मिलेगा। इस फीचर में यूजर्स एक दूसरे के साथ म्यूजिक प्लेलिस्ट को साझा कर पाएंगे और किसी सॉन्ग पर ईमोजी के जरिये रिएक्शन भी दे पाएंगे।

    ये भी पढ़ें- 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C67 का नया वेरिएंट, चेक करें कीमत और फीचर्स