Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Elon Musk पर भारी पड़ रही एडल्ट कंटेंट पॉलिसी! इस देश में एक्स हो सकता है बैन

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 07:00 PM (IST)

    X की नई पॉलिसी से इंडोनेशियाई सरकार खफा नजर आ रही है। देश की सरकार को यह पॉलिसी पसंद नहीं है। जिसको लेकर इन्होंने संकेत देना शुरू कर दिया है कि अगर पॉलिसी में बदलाव नहीं किया जाता है तो एक्स के देश में बैन होने तक की नौबत आ सकती है। पहले भी देश में एक बार एक्स को बैन किया जा चुका है।

    Hero Image
    इंडोनेशिया की सरकार एडल्ट कंटेंट पॉलिसी में बदलाव करवाना चाहती है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले एक्स ने अपनी कंटेंट पॉलिसी में बदलाव किया था। जिसके बाद कई जगह इस पॉलिसी का विरोध भी किया गया। इस पॉलिसी के आने के बाद यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट अपलोड करने की परमिशन खुले तौर पर मिल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्स के अलावा दूसरा कोई प्लेटफॉर्म नहीं है जो इस तरह एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने की अनुमति देता हो। अब एलन मस्क के इस फैसले को लेकर इंडोनेशिया में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। यहां एक्स के बैन होने तक बात आ पहुंची है।

    पॉलिसी से खफा है इंडोनेशिया

    X की नई पॉलिसी से इंडोनेशियाई सरकार खफा नजर आ रही है। देश की सरकार को यह पॉलिसी पसंद नहीं आई है। जिसको लेकर इन्होंने संकेत देना शुरू कर दिया है कि अगर पॉलिसी में बदलाव नहीं किया जाता है तो एक्स के देश में बैन होने तक की नौबत आ सकती है।

    इंडोनेशिया के संचार और सूचना मंत्री बुडी एरी सेतियादी ने एलन मस्क को खुली चेतावनी दी है। इन्होंने कहा कि अगर एक्स एडल्ट कंटेंट पॉलिसी में बदलाव नहीं करता है तो यहां उसे बैन कर दिया जाएगा।

    कानून का करना होगा पालन

    इंडोनेशिया के संचार और सूचना विज्ञान मंत्री बुदी एरी सेतियादी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर एक्स देश के 2008 एडल्ट कानून का पालन नहीं करता है तो एक्स को यहां बैन कर दिया जाएगा। हमारे देश का कानून एडल्ट कंटेंट के प्रसार पर सख्ती से रोक लगाता है।

    पहले भी हुआ बैन

    ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इंडोनेशिया में एक्स के बैन किए जाने की बात चल रही है। पहले भी प्लेटफॉर्म को यहां एक बार बैन किया जा चुका है। लेकिन, बाद में बैन हटा दिया गया। यह उस समय हुआ था जब ट्विटर से नाम बदलकर एक्स.कॉम किया गया था। सरकार ने इसे एडल्ट साइट समझकर बैन कर दिया था।

    एडल्ट कंटेंट को लेकर इंडोनेशिया हमेशा ही सख्ती से पेश आता है। 2016 से 2023 के बीच इंडोनेशिया ने लगभग 2 मिलियन वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया, जिन पर एडल्ट कंटेंट प्रसारित होने का संदेह था।

    भारत में क्या है एक्स की राह

    वहीं, भारत की बात करें यहां भी तमाम एडल्ट वेबसाइट्स पर बैन लगा हुआ है। ऐसे में एक्स की नई एडल्ट पॉलिसी भी कहीं न कहीं सवालों के घेरे में आ जाती है। एक्स भारत में बैन होगा या नहीं फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं है। लेकिन, इतना जरूर है कि पॉलिसी में बदलाव करने के लिए सरकार के द्वारा मांग की जा सकती है।

    ये भी पढ़ें- X पर प्राइवेट लाइक पता करने के लिए अपनाएं ये तरीका, नहीं आएगी कोई परेशानी