Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय सुपर कंप्यूटर PARAM Siddhi ने रचा इतिहास, टॉप-100 देशों के बीच मिली इतनी रैकिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2020 04:26 PM (IST)

    भारत के सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि अलावा दुनिया में सबसे तेज सुपर कंप्यूटर होने का खिताब जापान के सुपर कंप्यूटर फुगाकू (Japanese supercomputer Fugaku) को मिला है। इसने दुनिया के सबसे तेज 500 कंप्यूटरों की लिस्ट में सुपर पहला स्थान हासिल किया है।

    यह सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि की प्रतीकात्मक फोटो है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क. भारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि (PARAM Siddhi) टेक्नोलॉजी की दुनिया में जोरदार सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल परम सिद्धि सुपर कंप्यूटर ने दुनिया के सबसे तेज 500 देशों के बीच 63वां स्थान हासिल किया है। साइंस एडं टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट (डीएसटी) ने इस बाबर जानकारी दी है। डीएसटी ने कहा कि नए कंप्यूटर से स्वास्थ्य सेवाओं को फायदा मिलेगा और बाढ़ प्रभावित इलाकों के मौसम की जानकारी मिल सकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान के सुपर कंप्यूटर को मिला पहला स्थान 

    भारत के सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि अलावा दुनिया में सबसे तेज सुपर कंप्यूटर होने का खिताब जापान के सुपर कंप्यूटर फुगाकू (Japanese supercomputer Fugaku) को मिला है। इसने दुनिया के सबसे तेज 500 कंप्यूटरों की लिस्ट में सुपर पहला स्थान हासिल किया है। अगर बात भारतीय सुपर कंप्यूटर परम सिद्धि (PARAM Siddhi) की करें, तो इस सुपर कंप्यूटर को इसी साल नेशनल सुपरकंप्यूटर मिशन (NSM) के तहत विकसित और स्थापित किया गया है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) में इंस्टॉल किया जाएगा। बता दें कि टॉप-500 प्रोजेक्ट की तरफ से सबसे पावरफुल सुपरकंप्यूटर को ट्रैक किया जाता रहा है, जो दो साल में दो बार सबसे फास्ट सुपर कंप्यूटर की लिस्ट जारी करता है।

    प्रत्यूष (Pratyush) है भारत का दूसरा सबसे तेज सुपर कंप्यूटर 

    परम सिद्दि भारत का दूसरा सुपर कंप्यूटर है, जिसने दुनिया के 100 सबसे तेज सुपर कंप्यूटर के बीच एंट्री मारी है। वहीं प्रत्यूष (Pratyush) सुपर कंप्यूटर को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी की तरफ से मौसम की जानकारी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस सुपर कंप्यूटर को नवंबर एडिशन में 78वीं रैंक मिली थी। वहीं जून में इसे 66वीं रैंक हासिल हुई थी। वहीं एक अन्य सुपर कंप्यूटर मिहिर (Mihir) को 146वीं रैंक मिली थी।