Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Huawei Y6 (2019) को मिला EMUI 9.1 अपडेट, बेहतर होगी फोन की परफॉर्मेंस

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 28 Aug 2019 09:13 AM (IST)

    Huawei Y6 (2019) स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने EMUI 9.1 अपडेट और जुलाई सिक्योरिटी पैच जारी किया है जिसके बाद फोन की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी...

    Huawei Y6 (2019) को मिला EMUI 9.1 अपडेट, बेहतर होगी फोन की परफॉर्मेंस

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei ने अपने स्मार्टफोन Huawei Y6 (2019) के लिए नया EMUI 9.1 का लेटेस्ट वर्जन अपडेट किया है। जिसके बाद यूजर्स को फोन में कई नए फीचर्स की सुविधा उपलब्ध होगी। नए अपडेट के साथ ही कंपनी ने जुलाई सिक्योरिटी पैच को भी इस स्मार्टफोन के लिए जारी किया दिया है। इस फोन की घोषणा कंपनी ने इस साल मार्च मेें की थी जिसके साथ यह वादा भी किया था कि जुलाई में इस हैंडसेट को नया सॉफ्टवेयर दिया जाएगा, लेकिन जुलाई के बजाय अब अगस्त में नया अपडेट जारी किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Huawei Y6 (2019) के लिए गए नए अपडेट EMUI 9.1.0.240 का साइज 2.35GB है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को ​जुलाई 2019 सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा। EMUI 9.1 डिवाइस को परफॉर्मेंस के मामले में पहले की तुलना में बेहतर बनाने में सक्षम है। इस अपडेट में नया EROFS file system दिया गया है जो कि पढ़ने और लिखने के दौरान परफॉर्मेंस को इम्प्रूव करता है। साथ ही GPU Turbo 3.0 को शामिल किया गया है जो कि परफॉर्मेंस पर फोकस रखता है। 

    अगर अभी तक आपको अपने Huawei Y6 (2019) स्मार्टफोन में नए अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो मैनुअली भी नए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं। जिसके लिए आपको फोन में Settings > System > Software update > Check for Updates पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपका फोन अपडेट होना शुरू हो जाएगा। यदि इसके बाद भी अपडेट काम नहीं कर रहा तो आप HiCare app में दिए गए चेकबॉक्स में रिक्वेस्ट अप्लाई कर देंं।

    Huawei Y6 (2019) के स्पेसिफिकेशन्स

    फोन में 6.09 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। यह फोन Mediatek MT6761 Helio A22 चिपसेट पर कार्य करता है। इस में 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसके माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।