विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Huawei Holiday Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 15000 रुपये तक का डिस्काउंट, पढ़ें डिटेल्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 11 Jan 2019 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 05:56 PM (IST)

Nova 3i, Nova 2, P20 Lite, P20 Pro और Mate 20 Pro को कम और डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है

Huawei Holiday Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 15000 रुपये तक का डिस्काउंट, पढ़ें डिटेल्स
Huawei Holiday Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 15000 रुपये तक का डिस्काउंट, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अमेजन पर Huawei Holiday Sale आयोजित की है। इसके तहत कंपनी अपने कुछ हैंडसेट्स पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध करा रही है। यूजर्स Nova 3i, Nova 2, P20 Lite, P20 Pro और Mate 20 Pro को कम और डिस्काउंटेड कीमत में खरीद सकते हैं। यहां हम आपको Huawei Holiday Sale में मिल रहे ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Huawei Mate 20 Pro:

इस फोन पर वैसे तो कोई डिस्काउंट उपलब्ध नहीं कराया गया है लेकिन इस फोन के साथ फ्री वायरलेस चार्जर दिया जा रहा है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। इसकी कीमत 69,990 रुपये है। यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

Huawei Nova 3i और Nova 3:

Huawei Nova 3i के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 16,990 रुपये में खरीद जा सकेगा। वहीं, Huawei Nova 3 को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसकी वास्तविक कीमत 34,999 रुपये है।

Huawei P20 Pro और P20 Lite:

इस सेल के दौरान P20 Pro को 15,000 रुपये और P20 Lite को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। 22,999 रुपये वाले P20 Lite को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, 69,999 रुपये वाले P20 Pro को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Huawei Y9:

इसके साथ Boat Rockerz Sports ब्लूटूथ हेडफोन दिए जा रहे हैं। इसकी कीमत 2,990 रुपये है। आपको बता दें कि यह एक प्रमोशनल ऑफर है जो सीमित समय के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 15,990 रुपये है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

यह भी पढ़ें:

BSNL ने पेश किया 1312 रुपये का प्लान, लंबी वैधता के साथ मिल रहे कॉलिंग और डाटा Benefits

Honor View20 की प्री-बुकिंग 15 जनवरी से होगी शुरू, फ्री मिलेंगे Bluetooth Earphone

Samsung Galaxy S10 को 20 फरवरी को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।