विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satellite Internet कैसा पहुंचेगा आपके घर में? जानिए इसके बारे में सब कुछ विस्तार से

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2022 07:02 PM (IST)

Satellite Internet पिछले कुछ समय से Satellite Internet और Satellite Connectivity की चर्चाएं चल रही है। Satellite Connectivity तो हम ...और पढ़ें

Satellite Internet photo credit- Jagran New Media
Satellite Internet photo credit- Jagran New Media

नई दिल्ली, कृतार्थ सरदाना। अमेरिका की कंपनी Starlink अब भारत में भी अपना Satellite Internet लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क की कंपनी Starlink इसके लिए सरकार और टेलीकॉम विभाग से अनुमति ले सकती है।

भारत में पहले से मिल रहा है सैटेलाइट इंटरनेट

यहां ये बता दें कि सैटेलाइट इंटरनेट भारत में पहले से ही मौजूद है। Tikona कंपनी देश में सैटेलाइट इंटरनेट की सेवा पहुंचा रही है। लेकिन जियो और स्टारलिंक जैसी कंपनी इस पर बड़ा दाव खेल इसके बाज़ार को पूरी तरह बदल सकती है।

Satellite Internet कैसे मिलता है

जिस प्रकार DTH (Direct To Home) में डिश एंटिना के द्वारा सीधे सैटेलाइट से हमारे घर में टीवी चैनल आते हैं। उसी तरह सैटेलाइट इंटरनेट भी काम करता है इसमें भी सीधे सैटेलाइट से हमारे घर में एंटिना के द्वारा ही इंटरनेट आएगा।

इसके लिए कंपनी घर में एंटिना लगाएगी जिसकी मदद से घर में सुपर फ़ास्ट स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। हालाँकि इसमें भी वायरलेस राउटर मिलेगा और घर की छत से कमरे तक केबल के जरिये ही इंटरनेट पहुंचेगा।

Satellite Internet से क्या फायदा होगा

ऑप्टिकल फाइबर के मुकाबले सैटेलाइट इंटरनेट बिना किसी केबल के सीधे सैटेलाइट से पहुँचता है। भारत में दूर दाराज के इलाके या गाँव में जहां फाइबर का जाल बिछाना मुश्किल है वहां सैटेलाइट के जरिये सीधे इंटरनेट पहुँचाया जा सकता है।

Starlink पहले भी कर चुकी है कोशिश

स्टारलिंक कंपनी भारत सरकार से सैटेलाइट इंटरनेट के लिए पहले भी अनुमति मांग चुकी है हालांकि इसके लिए उसे अनुमति नहीं मिल पाई थी।

कंपनी पहले से ही दुनिया के कई देशों में अपने सैटेलाइट इंटरनेट की सेवा दे रही है। स्टारलिंक ने एशिया में अभी तक अपना कदम नहीं रखा था। लेकिन पिछले दिनों जापान में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लांच के बाद, कंपनी ने एशिया में भी प्रवेश कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Satellite Connectivity क्या है और कैसे ये काम करती है, जानिये इसके बारे में विस्तार से