Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google से जानें, कैसे चंद मिनटों में ढूंढे सही सर्च रिजल्ट

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Fri, 23 Jul 2021 08:43 AM (IST)

    Google ने बीते गुरुवार को बताया कि अल्फाबेट कंपनी Google अब अपने सर्च इंजन यूजर्स को इस बारे में अधिक जानकारी दिखाएगा कि आखिर उन्हें दिखाए गए परिणाम क्यों मिले। इससे यूजर्स को सटीक जानकारी तक कम समय में पहुंचने की सही राम मिल सकेगी।

    Hero Image
    यह Google की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अक्सर देखा जाता है कि आप Google पर सर्च कुछ करना चाहते हैं। लेकिन सर्च रिजल्ट कुछ और निकलकर सामने आता है। ऐसे में आपको सटीक जानकारी तक पहुंचने के लिए लैपटॉप और मोबाइल पर घंटों की मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन अब Google आपकी इस समस्या को कुछ हद तक कम करने जा रहा है, जिससे आपको कम समय में सटीक जानकारी मिल सकेगी। Google ने बीते गुरुवार को बताया कि अल्फाबेट कंपनी Google अब अपने सर्च इंजन यूजर्स को इस बारे में अधिक जानकारी दिखाएगा कि आखिर उन्हें दिखाए गए परिणाम क्यों मिले। इससे यूजर्स को सटीक जानकारी तक कम समय में पहुंचने की सही राम मिल सकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिल सकेगा सटीक सर्च रिजल्ट 

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक Google एक तरह से यूजर्स को सर्च रिजल्ट को लेकर एजूकेट करने का काम करेगा। सर्च रिजल्ट के साथ Google विस्तार से बताएगा कि आखिर आपकी तरह से किस तरह के की-वर्ड को सर्च किया गया है। इसकी वजह से आपको संबंधित सर्च रिजल्ट्स शो हो रहे हैं। यूजर्स इस तरह की डिटेल्स पर क्लिक कर जान पाएंगे कि उनका परिणाम कुछ खोज शब्दों से कैसे मेल खाता है, ताकि यह बेहतर तरीके से तय किया जा सके कि जानकारी प्रासंगिक है या नहीं।

    Google से सर्च रिजल्ट को लेकर जारी की थी चेतावनी 

    हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब Google सर्च रिजल्ट को लेकर कुछ बदलाव करने जा रहा है। Google ने इस साल की शुरुआत में एक पैनल पेश किया था, जो यूजर्स को उनकी ओर से सर्च की जा रही जानकारी के स्रोत के बारे में जानकारी देता था। साथ ही इस दौरान Google की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई थी कि जब किसी चीज को काफी तेजी से सर्च किया जा रहा हों, तो उसे लेकर सावधान रहना चाहिए। इससे जुड़ी कई चीजें फर्जी भी हो सकती हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner