कैसे Twitter पर तैयार करें Moments, यहां जानें पूरी डिटेल
कोई भी Twitter पर ट्वीटर मोमेंट तैयार कर सकता है। ट्वीटर मोमेंट ट्वीट के जरिए स्टोरी कहने का तरीका है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे कुछ सिंपल टिप्स को फॉलो करके Twitter Moments को तैयार किया जा सकता है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter यूजर कई तरह से अपने आसपास की चीजों को शानदार ढ़ंग से प्रस्तुत करने का मंच उपलब्ध कराता है। इसमें से एक Twitter Moments है। कोई भी Twitter पर ट्वीटर मोमेंट तैयार कर सकता है। ट्वीटर मोमेंट ट्वीट के जरिए स्टोरी कहने का तरीका है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे कुछ सिंपल टिप्स को फॉलो करके Twitter Moments को तैयार किया जा सकता है।
कैसे बनाएं Twitter Moments
- सबसे पहले यूजर को Twitter अकाउंट खोलना होगा। इसके बाद Twitter की तीन हॉरिजॉन्टल लाइन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद यूजर को Moments ऑप्शन दिखेगा। जिस पर क्लिक करते ही एक टैब खुलेगा। इसके बाद Twitter Moment बनाने के लिए एक टाइटल देना होगा। इसके बाद अपने मोमेंट को का डिस्क्रिप्शन लिखना होगा।
- इसके बाद अपने पुराने ट्वीट या फिर लाइक किये गये ट्वीट में से ट्वीट को ऐड करना होगा। आप ट्वीट को सर्च भी कर सकते हैं।
- इसके बाद ट्वीट को स्क्रॉल करके अपने ट्वीट को रिऑर्डर किया जा सकेगा। ट्वीट को अप एंड डाउन करने के लिए पेज को अप एंड डाउन करने का ऑप्शन होगा।
- यूजर के पास अपने ट्वीट को डिलीट करने का भी ऑप्शन होगा। इसके लिए डिलीट बटन दिया गया होगा।
- Twitter Moment के लिए Web और मोबाइल पर एक कवर सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद पब्लिश बटन पर क्लिक करना होगा और इस तरह आपका ट्वीटर मोमेंट लाइव हो जाएगा। इसे आसानी से अपने फॉलोअर को शेयर किया जा सकेगा।
- इसके साथ ही आपके पास ट्वीटर मोमेंट को शेव करने का भी ऑप्शन होगा। इसके बाद Finish Later पर क्लिक करना होगा।
मोमेंट को कस्टमाइज किया जा सकेगा
Twitter की तरफ से यूजर को ट्वीट कस्टमाइज करने का ऑप्शन दिया जाएगा। इमसें यूजर अपने हिसाब से कलर, थीम, सेंसटिव लेबल, लोकेशन और प्राइवेट URLs को जोड़ सकेंगे।
Twitter मोमेंट को किया जा सकेगा प्राइवेट
Twitter मोमेंट को क्रिएट करके प्राइवेट किया जा सकेगा। साथ ही इसे प्राइवेटली शेयर किया जा सकेगा। मतलब Twitter पर मौजूद सभी लोग आपके ट्वीट को नहीं देख सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।