Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Honor: चीन की इस कंपनी के स्मार्टफोन अब नहीं मिलेगे भारत में, कंपनी ने देश में बंद किया कारोबार

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 10:57 AM (IST)

    भारत में स्मार्टफोन के बाज़ार में चीन की कंपनियों का बड़ा कब्ज़ा है। लेकिन फिर भी Honor कंपनी को देश से अपना कारोबार समेटना पड़ा। कंपनी के सीईओ ने खुद इस बात की घोषणा कर चल रही अटकलों को सही साबित किया।

    Hero Image
    honor photo credit - Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Honor की भारतीय बाज़ार को छोड़ने की खबरें काफी दिनों से आ रही थी। लेकिन अब Honor के सीईओ Zhao Ming ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कथित तौर पर यह घोषणा कर दी कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार से खुद को बाहर कर लिया है। मिंग ने कहा कि भारत में वर्षों तक काम करने के बाद, ऑनर टीम ने भारतीय बाजार से अपना नाम वापस ले लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर की थी आखिरी ट्वीट 

    ऑनर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी आखिरी बार मार्च 2021 में होली के त्योहार पर एक ट्वीट किया गया था। मिंग ने कथित तौर पर ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि हॉनर का लक्ष्य गिरते बाजार के बावजूद अपने वादों को पूरा करना है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में देश में स्मार्टफोन के साथ साथ स्मार्टवॉच, नोटबुक और भी बहुत कुछ लॉन्च किया है।

    Honor का आखिरी लॉन्च

    हालांकि Honor ने भारत में आखिरी लॉन्च जून 2022 ही Honor Watch GS 3 को किया था। इस स्मार्टवॉच की 1.43 इंच की AMOLED स्क्रीन है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज होने पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसके मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है तो वहीं ब्लू और क्लासिक गोल्ड शेड्स की कीमत 14,990 रुपये है।

    Honor X8 5G की हुई घोषणा 

    Huawei के इस सब ब्रांड Honor ने वैश्विक स्तर पर Honor X8 5G की घोषणा कर दी है। इसमें Snapdragon 480+ प्रोसेसर होगा। इसमें 6 GB की रैम मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा। इस फोन में 48 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। तो वहीं 8 MP का सेल्फी कैमरा भी होगा। क्यूंकि कंपनी ने भारत में अपना कारोबार समेट लिया है, इसलिए यह फोन देश में लॉन्च नहीं होगा।  

    Honor नहीं बनाएगी गाड़ी

    इसके अलावा मिंग ने साक्षात्कार के दौरान यह भी साफ़ किया कि कंपनी की अगले कुछ वर्षों में कार बनाने की कोई योजना नहीं है।