विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Herzindagi ने लॉन्च किया चैट-बेस्ड स्मार्ट सर्च फीचर HZ Buddy, यूजर्स को मिलेगा और बेहतर एक्सपीरियंस

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Thu, 13 Jul 2023 04:24 PM (GMT+05:30)

Herzindagi Launches Chat Based Smart Search Feature HZ Buddy चैटबॉट HZ Buddy वेबसाइट और ऐप दोनों पर हिंदी इंग्लिश तमिल ...और पढ़ें

Herzindagi Launches Chat Based Smart Search Feature HZ Buddy
Herzindagi Launches Chat Based Smart Search Feature HZ Buddy

नई दिल्ली, टेक डेस्क। जागरण न्यू मीडिया की लीडिंग वुमन लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट पोर्टल HerZindagi.com ने चैट-बेस्ड स्मार्ट सर्च फीचर HZ Buddy को लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह इनोवेटिव चैटबॉट यूजर्स को वेबसाइट के साथ इंटरैक्ट करने के तरीके में बदलाव के साथ-साथ रियल टाइम सपोर्ट और पर्सनल गाइडेंस ऑफर करेगा।

Herzindagi का स्मार्ट सर्च फीचर HZ Buddy

HZ Buddy चैटबॉट हिंदी, इंग्लिश, तमिल भाषा में उपलब्ध है। यह यूजर्स की सर्च क्वेरी को समझते हुए तुरंत रिस्पॉन्स करेगा और उन्हें आर्टिकल लिंक उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही यूजर्स इस चैट-बेस्ट सर्च टूल से प्रश्न भी पूछ सकते हैं। इसके साथ ही यह यूजर्स को लाइफस्टाइल टिप्स, फूड रेसिपी, ब्यूटी एडवांस और एंटरटेनमेंट न्यूज भी चुटकियों में उपलब्ध कराएगा।

HZ Buddy की खूबियां

HZ Buddy की सबसे खास बात यह है कि इसे नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NPL) के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह यूजर्स के साथ सीधे इंटरैक्ट यानी इंगेज कर सकता है। यह टूल नॉर्मल सर्च बार से बिलकुल अलग है। इसे यूजर्स के एक्सपीरयंस को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से HZ Buddy से सवाल पूछ सकते हैं और अपने हिसाब से इसमें कॉन्टेक्स्ट को जोड़ सकते हैं। यूजर्स HZ Buddy से पूछे गए सवाल का जरुरत के हिसाब से जवाब पा सकते हैं।

जागरण न्यू मीडिया के- एवीपी टेक्नोलॉजी और डिजाइन, प्रदीप सिंह कहते हैं, ‘बेहतर NPL टेक्नोलॉजी से हमने अपने सिस्टम को यूजर्स के प्रश्नों और बातचीत के तरीके को समझने के लिए प्रशिक्षित किया है। इसके अलावा, हमारा चैट-बेस्ड स्मार्ट सर्च फीचर को यूजर्स की प्राथमिकताओं के अनुरूप लगातार सीखने और सुधार करने और समय के साथ सर्च रिजल्ट को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है। मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के साथ, हम सर्च अनुभव को अनुकूलित कर सकते हैं और दिखाए गए रिजल्ट की सटीकता और प्रासंगिकता को बढ़ा सकते हैं। ये प्रोसेस तय करता है कि यूजर्स को लगातार सही और अप टू डेट रिजल्ट मिले।’

जागरण न्यू मीडिया की कंटेंट एंड स्ट्रेटजी, हेल्थ एंड लाइफस्टाइल, एवीपी मेघा ममगईं ने कहा, ‘हम अपने पाठकों के लिए HerZindagi.com में नए फीचर HZ Buddy को एड करते हुए काफी उत्साहित हैं। यह फीचर बातचीत के माध्यम से रीडर्स की प्राथमिकताओं, रुचियों और आवश्यकताओं का विश्लेषण करेगा और उनके हिसाब से कंटेंट ऑफर करेगा। पाठकों को अब अपनी आवश्यकताओं के आधार पर स्पेशल कंटेंट ब्राउज करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, कंटेंट निर्माता के रूप में, हम इस बात से रोमांचित हैं कि हमारा कंटेंट अब एक क्लिक में यूजर के सामने होगा। HZ Buddy कंटेंट को सुव्यवस्थित करेगा, वेबसाइट पर सैकड़ों स्टोरी को फिल्टर करेगा और कंटेंट की प्रासंगिक लिस्ट तैयार करेगा।’

नोट: चैटबॉट सुविधा अब Herzindagi.com वेबसाइट और ऐप पर लाइव है, जो 24घंटे यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐप को एंड्रॉइड पर डाउनलोड किया जा सकता है।

Herzindagi.com के बारे में

Herzindagi.com जागरण न्यू मीडिया समूह की प्रमुख महिला-केंद्रित लाइफस्टाइल वेबसाइट है, जिसे सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। इस प्लेटफार्म भारतीय महिलाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेंडिंग टेंट तैयार किया जाता है। Herzindagi.com विश्वसनीय रिपोर्ट और अच्छी तरह से शोध की गई जानकारियों पर आधारित कंटेंट के लिए प्रसिद्ध है, जो पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए लिखी जाती हैं। यह वेबसाइट फिलहाल हिंदी, अंग्रेजी और तमिल सहित तीन भाषाओं में उपलब्ध है।